Home Breaking News 3rd Test: इंग्लैंड के सामने एशेज बचाने का दारोमदार, कंगारू जीते तो सीरीज पर होगा कब्जा, स्मिथ का 100वां टेस्ट

3rd Test: इंग्लैंड के सामने एशेज बचाने का दारोमदार, कंगारू जीते तो सीरीज पर होगा कब्जा, स्मिथ का 100वां टेस्ट

0
3rd Test: इंग्लैंड के सामने एशेज बचाने का दारोमदार, कंगारू जीते तो सीरीज पर होगा कब्जा, स्मिथ का 100वां टेस्ट

[ad_1]

England Vs Australia Ashes 3rd Test Preview Head-to-Head Smith's 100th Test Match

इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


लॉर्ड्स टेस्ट में जॉनी बेयरस्टो की विवादास्पद स्टंपिंग के बाद उठे तूफान से यह लगभग तय है कि आज से हेडिंग्ले में शुरू होने जा रहा तीसरा एशेज टेस्ट सामान्य नहीं होने जा रहा है। सीरीज में 0-2 से पिछड़ी इंग्लैंड की इस टेस्ट में प्रतिष्ठा दांव पर होगी। दिग्गज स्टीव स्मिथ का यह 100वां टेस्ट होगा। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया इस टेस्ट को जीतने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

यह बेयरस्टो का घरेलू मैदान होगा और यहां के दर्शक ऑस्ट्रेलियाई टीम की हूटिंग में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। यही कारण है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम ने मैदान में अपने परिवारों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है। इंग्लैंड ने आठ साल से एशेज नहीं जीती है। कप्तान बेन स्टोक्स की कोशिश इस टेस्ट को बचाकर सीरीज में बने रहने की होगी।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here