Home Breaking News Britney Spears: वेम्बन्यामा के सुरक्षाकर्मी ने ब्रिटनी को जड़ा थप्पड़! पॉप आइकन ने की शिकायत, कहा- माफी मांगे

Britney Spears: वेम्बन्यामा के सुरक्षाकर्मी ने ब्रिटनी को जड़ा थप्पड़! पॉप आइकन ने की शिकायत, कहा- माफी मांगे

0
Britney Spears: वेम्बन्यामा के सुरक्षाकर्मी ने ब्रिटनी को जड़ा थप्पड़! पॉप आइकन ने की शिकायत, कहा- माफी मांगे

[ad_1]


पॉप आइकन ब्रिटनी स्पीयर्स अपने साथ हुए दुर्व्यवहार को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में पॉप स्टार पर कथित रूप से विक्टर वेम्बन्यामा की सिक्योरिटी के एक सदस्य ने हमला करते हुए थप्पड़ मारा था। इस मामले में अब ब्रिटनी ने एक्शन लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ब्रिटनी ने लास वेगास, नेवादा में थप्पड़ मारने वाले शख्स के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। ब्रिटनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा कर बयान जारी किया है और दावा किया है कि विक्टर के बॉडीगार्ड ने उन्हें थप्पड़ मारा था। सिंगर जब लॉस एंजल्स के एक रेस्तरां में खिलाड़ी से मुलाकात करने की कोशिश कर रही थीं, उसी दौरान उनके साथ अभद्र व्यवहार हुआ। छह पन्नों की रिपोर्ट में ब्रिटनी ने यह बात कही है। 



ब्रिटनी ने अपनी पोस्ट में जिक्र किया है कि उन्होंने विक्टर को होटल की लॉबी में देखा और उन्हें देखकर उनसे मिलकर उनकी सफलता पर बधाई देने का फैसला किया। ब्रिटनी ने आगे लिखा, ‘मैंने विक्टर का ध्यान आकर्षित करने के लिए उनके कंधे को पीछे से जाकर थपथपाया, लेकिन उन्होंने इस बारे में कहीं कहा है कि मैंने पीछे से आकर उन्हें पकड़ लिया था, जबकि ऐसा नहीं हुआ था मैंने सिर्फ उनके कंधे पर हल्के से थपथपाया था’।


ब्रिटनी ने आगे लिखा, ‘इसके बाद विक्टर की सिक्योरिटी ने बिना पीछे देखे वहां मौजूद भीड़ के सामने मेरे साथ दुर्व्यवहार किया। मुझे धकेला गया और मेरा चश्मा तक चेहरे से उतर गया’। ब्रिटनी स्पीयर्स ने कहा कि वह समझती हैं कि ‘हर वक्त लोगों से घिरे रहना’ कैसा होता है, लेकिन उन्होंने कभी हिंसा नहीं की। सिंगर ने कहा, ‘उस रात मुझे कम से कम 20 फैंस के ग्रुप ने घेर लिया था। मेरी सिक्योरिटी टीम ने उनमें से किसी को भी नहीं मारा’।


स्पीयर्स के मुताबिक पूरी घटना बेहद शर्मनाक थी। उन्होंने सभी से लोगों के साथ सम्मानजनक तरीके से व्यवहार करने की अपील की है। ब्रिटनी ने कहा, ‘दुनिया में हिंसा बहुत ज्यादा हो रही है। मैं सभी पीड़ितों के साथ खड़ी हूं और दुखी हूं।’ इसके अलावा उन्होंने खिलाड़ी से सार्वजनिक माफी की भी मांग की। उन्होंने लिखा, ‘अभी तक उन खिलाड़ी और उनकी सिक्योरिटी की तरफ से किसी ने माफी नहीं मांगी है। उम्मीद है कि वे ऐसा करेंगे। यह कोई हंसी-मजाक की बात नहीं है। मेरे साथ जो हुआ उस स्थिति में खिलाड़ी को मुस्कुराते और हंसते हुए देखना क्रूर और मनोबल गिराने वाला था’। हालांक, इस बीच मुझे जो प्यार और सपोर्ट मिल रहा है, मैं उसकी शुक्रगुजार हूं’। 

Vijay Varma: परिवार के साथ ‘राजा हिंदुस्तानी’ देखकर असहज हो गए थे विजय, आमिर-करिश्मा का किसिंग सीन बना वजह


बता दें कि इस मामले में विक्टर ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि उन्होंने नहीं देखा था कि आखिर क्या हुआ। वह चल रहे थे तभी उन्हें किसी ने पीछे से आकर पकड़ दिया। विक्टर ने कहा, ‘मैंने सिर्फ यही देखा कि सिक्योरिटी ने उन्हें पीछे धकेल दिया’। एक रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि विक्टर पहचान नहीं पाए थे कि वह महिला ब्रिटनी स्पीयर्स हैं।

Sreejita De: शादी के बाद मुंबई वापस आईं श्रीजिता डे, पति संग एयरपोर्ट पर जमकर दिए पोज




[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here