Home Breaking News OceanGate: ओशनगेट कंपनी ने अपने सभी ऑपरेशन किए निलंबित, टाइटन पनडुब्बी विस्फोट के बाद लिया फैसला

OceanGate: ओशनगेट कंपनी ने अपने सभी ऑपरेशन किए निलंबित, टाइटन पनडुब्बी विस्फोट के बाद लिया फैसला

0
OceanGate: ओशनगेट कंपनी ने अपने सभी ऑपरेशन किए निलंबित, टाइटन पनडुब्बी विस्फोट के बाद लिया फैसला

[ad_1]

OceanGate suspends all operations after titan submersible implosion

titan submersible implosion
– फोटो : Twitter

विस्तार


टाइटन पनडुब्बी विस्फोट के बाद ओशनगेट कंपनी ने अपने सभी खोजी ऑपरेशन को निलंबित करने का फैसला किया है। पनडुब्बी अटलांटिक महासागर में अप्रैल 1912 में डूबे टाइटैनिक जहाज के मलबे को दिखाने ले गई थी। इस दौरान पनडुब्बी में विस्फोट होने से उसमें सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस हादसे के कारण ओशनगेट कंपनी ने अपने सभी ऑपरेशन निलंबित कर दिए हैं।

ओशनगेट ने कहा कि टाइटैनिक जहाज के मलबे के मिशन के दौरान टाइटन पनडुब्बी के दुर्घटनाग्रस्त होने से कंपनी के सीईओ और चार यात्रियों की मौत के कुछ हफ्तों बाद अपनी वेबसाइट पर सभी खोजी और वाणिज्यिक संचालन को निलंबित कर रहे हैं। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर ऑपरेशन निलंबित करने से संबंधित नोटिस कब जोड़ा है।

हादसे के बाद भी टाइटैनिक का मलबा दिखने के लिए यात्रा का विज्ञापन कर रही थी कंपनी

पिछले सप्ताह मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि ओशनगेट अभी भी अटलांटिक महासागर में लगभग 12,500 फीट की गहराई में स्थित टाइटैनिक का मलबा दिखाने के लिए यात्रा का विज्ञापन कर रहा था। इस विज्ञापन के मुताबिक कंपनी ने अगले साल 2024 के लिए 12 से 20 जून और 21 से 29 जून तक दो भ्रमण योजना बनाई है। विज्ञापन में इसके अलावा 2023 मिशन को ‘वर्तमान में चल रहा’ बताया गया था।

पनडुब्बी में टाइटैनिक जहाज के अवशेष को देखने के लिए पांच सदस्यों को ले जाने की क्षमता थी। उसमें सवार ब्रिटिश व्यवसायी हामिश हार्डिंग (58) अंतरिक्ष पर्यटक और दुबई स्थित एक्शन एविएशन के अध्यक्ष थे। हामिश हार्डिंग ने नामीबिया से चीता लाने की परियोजना में भारत सरकार का सहयोग किया था। इसके अलावा ब्रिटिश-पाकिस्तानी व्यवसायी शहजादा दाऊद और उनका बेटा सुलेमान भी यात्रियों की सूची में शामिल थे। शहजादा दाऊद पाकिस्तान के सबसे बड़े समूहों में से एक एंग्रो कॉर्पोरेशन के उपाध्यक्ष थे। ओशनगेट के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) स्टॉकटन रश और फ्रांसीसी पायलट पॉल-हेनरी नार्गोलेट भी इस पनडुब्बी में सवार थे।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here