Home Breaking News PM Modi: 36 घंटे, चार राज्य, 50 हजार करोड़ की 50 योजनाओं की सौगात देंगे पीएम, आज छत्तीसगढ़ से दौरे की शुरुआत

PM Modi: 36 घंटे, चार राज्य, 50 हजार करोड़ की 50 योजनाओं की सौगात देंगे पीएम, आज छत्तीसगढ़ से दौरे की शुरुआत

0
PM Modi: 36 घंटे, चार राज्य, 50 हजार करोड़ की 50 योजनाओं की सौगात देंगे पीएम, आज छत्तीसगढ़ से दौरे की शुरुआत

[ad_1]

PM Modi four states visit to give 50 thousand crore gift to five cities flag off three Vande Bharat trains

पीएम मोदी (फाइल फोटो)
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ से चार राज्यों के दौरे की शुरुआत करेंगे। अपने 36 घंटे के दौरे में पीएम मोदी छत्तीसगढ़ के साथ उत्तर प्रदेश, तेलंगाना और राजस्थान में 50 हजार करोड़ की 50 से ज्यादा योजनाओं की शुरुआत करेंगे। आठ जुलाई को पीएम मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से तेलंगाना के वारंगल और फिर वहां से राजस्थान के बीकानेर जाएंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ में तीन राष्ट्रीय राजमार्गों का शिलान्यास करेंगे। इनमें रायपुर विशाखापट्टनम 6 लेन कॉरिडोर भी शामिल है। इसके बाद वह गोरखपुर में गीता प्रेस के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद तीन वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। साथ ही, पीएम मोदी गोरखपुर रेलवे स्टेशन के पुनर्निर्माण की आधारशिला भी रखेंगे।

गोरखपुर के बाद प्रधानमंत्री मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचेंगे। इसके बाद शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी से तेलंगाना के वारंगल पहुंचेंगे। जहां वह विभिन्न परियोजना की नींव रखेंगे जिसमें नागपुर-विजयवाड़ा कॉरिडोर अहम है। प्रधानमंत्री मोदी इस दौरान करीमनगर और वारंगल के बीच एनएच 563 की भी नींव रखेंगे। इसके बाद राजस्थान के बीकानेर में मृतसर-जामनगर एक्सप्रेस देश को समर्पित करेंगे।






[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here