[ad_1]
हाइलाइट्स
तमीम इकबाल का यू टर्न
24 घंटे में बदला निर्णय
नई दिल्ली. बांग्लादेश क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज तमीम इकबाल (Tamim Iqbal) ने बीते गुरुवार को इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा करते हुए सबको हैरान कर दिया था. फैंस अपने चहेते स्टार के अचानक संन्यास से दुखी थे, लेकिन अब उनके लिए खुशखबरी निकल कर सामने आई है. एक रिपोर्ट के अनुसार इकबाल ने देश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से बातचीत के बाद अपनी रिटायरमेंट वापस ले ली है.
शेख हसीना को मना नहीं कर पाए इकबाल:
देश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से हुई मुलाकात के बाद उन्होंने कहा, ‘माननीय प्रधानमंत्री जी ने आज मुझे अपने आवास पर बुलाया था. इस दौरान हमारी लंबी चर्चा हुई. उन्होंने मुझे क्रिकेट में वापसी का निर्देश दिया है. मैं अपना संन्यास वापिस ले रहा हूं. मैं किसी को भी नहीं कह सकता हूं, लेकिन देश के सबसे महत्वपूर्ण व्यक्ति को शख्स को नहीं कहना असंभव है.’
उन्होंने आगे कहा, ‘मशरफे भाई ने मुझे तब बुलाया जब पापोन भाई (हसन) भी यहां उपस्थित थे. देश की प्रधानमंत्री ने मुझे करीब डेढ़ महीने का मौका दिया है. इस बीच मैं अपना इलाज पूरी तरह से करूंगा और फिर क्रिकेट खेलने के लिए मैदान में वापिस लौटूंगा.’
इकबाल ने संन्यास के फैसले से सबको कर दिया था हैरान:
इससे पहले अफगानिस्तान के खिलाफ शुरुआती वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच में मिली शिकस्त के एक दिन बाद उन्होंने संन्यास की घोषणा करते हुए सबको हैरान कर दिया था. इकबाल ने कहा, ‘यह मेरे करियर का अंत है. मैंने खेल को अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है. मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश की है. मैं इसी क्षण से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह रहा हूं.’
उन्होंने कहा, ‘मैं अपनी टीम के सभी साथियों, कोचों, बीसीबी के अधिकारियों, मेरे परिवार के सदस्यों तथा उन सभी को धन्यवाद कहना चाहता हूं जो मेरी इस लंबी यात्रा में मेरे साथ रहे हैं. इन सभी ने मुझ पर भरोसा बनाये रखा.’
इकबाल ने अपने संन्यास की ‘स्पीच’ में कहा, ‘मैं प्रशंसकों का भी शुक्रिया करना चाहूंगा. आपके भरोसे और प्यार ने मुझे बांग्लादेश के लिए सर्वश्रेष्ठ करने के लिए प्रेरित किया. मैं अपनी जिंदगी के अगले अध्याय के लिए आपकी दुआएं चाहता हूं. अपनी दुआओं में याद रखना.’
.
Tags: Bangladesh, Bangladesh PM Sheikh Hasina, Sheikh hasina, Tamim Iqbal
FIRST PUBLISHED : July 07, 2023, 19:20 IST
[ad_2]
Source link