Home Breaking News Bihar News : 93 महिलाओं को BPSC की कोचिंग से ले गए उनके पति, खान सर ने और भी बातें बताईं

Bihar News : 93 महिलाओं को BPSC की कोचिंग से ले गए उनके पति, खान सर ने और भी बातें बताईं

0
Bihar News : 93 महिलाओं को BPSC की कोचिंग से ले गए उनके पति, खान सर ने और भी बातें बताईं

[ad_1]

jyoti maurya sdm result bihar described by khan sir, 93 student forced to leave bpsc coaching khan sir

खान सर की फाइल फोटो।
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


उत्तर प्रदेश के ज्योति मौर्या केस में दोनों पक्षों का दावा अलग है।  मीडिया किसपर यकीन करे, यह तय नहीं हो पा रहा है। लेकिन, इसका असर बिहार में भी ठीकठाक हो गया है। मशहूर कोचिंग शिक्षक खान सर के एक वायरल वीडियो में उन्हें यह कहते हुए लोग सुन रहे हैं कि बीपीएससी बैच के 93 लोगों ने अपनी पत्नी को कोचिंग से हटा लिया। खान सर के इस वीडियो की पुष्टि ‘अमर उजाला’ नहीं करता है, लेकिन यह हर मोबाइल में 5जी की स्पीड से चल रहा है। ज्योति मौर्या केस का जमीन पर प्रभाव बक्सर में सामने दिखा था, जहां इसी हफ्ते एक महिला की पढ़ाई पति ने छुड़वा दी।

वीडियो में यह कह रहे खान सर

वायरल वीडियो में खान सर ने अपने अंदाज में जो बातें कहीं, वह हिंदी में इस तरह है- “हमारे यहां से बीपीएससी बैच में 93 के आसपास लोग आकर अपनी पत्नी को लेकर चले गए। उस… (बोले गए शब्द को सुधारा) भौजी ने ऐसा काम किया कि पूरे इंडिया को तबाह कर दिया। वह बेचारा पढ़ाया-लिखाया। लोन लेकर एसडीएम बनाया और छोड़कर चली गई। उसको ऐसा नहीं करना चाहिए था।जो लोग पत्नी को ले जाने आए, हमने उन्हें समझा कि यह गलत बात है। ऐसा नहीं होना चाहिए। किसी की गलती की सजा किसी और को कैसे दी जा सकती है? हमलोग कितना समझाएंगे! जितना को समझा सकते थे, समझाया। लेकिन, 93 तो एडमिशन कटवाकर चले गए। किसी के पारिवारिक मामलों में हमलोग कितना पड़ सकते हैं?

बक्सर में पति ने छुड़वा दी पत्नी की पढ़ाई

यूपी की पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्या केस के कारण एक पति अपनी पत्नी को शक की नजर से देखने लगा। अंत में ऐसा हुआ कि उसने अपनी पत्नी को प्रयागराज से बक्सर बुला लिया। दरअसल उसकी पत्नी प्रयागराज में रहकर सिविल सेवा की तैयारी कर रही थी और पीसीएस अफसर बनने का सपना देख रही थी। लेकिन, उसके पति पर ज्योति मौर्या केस का ऐसा प्रभाव पड़ा कि उसने अपनी पत्नी को वापस गांव बुला लिया। पत्नी ने अपने पति को काफी समझाने की कोशिश की। उसने कहा कि वह कभी कोई ऐसा काम नहीं करेगी। इसके बावजूद पति ने उसकी एक न सुनी और पत्नी की पढ़ाई छुड़वा दी। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here