Home Sports IND vs PAK: 19 जुलाई को खेला जाएगा भारत-पाकिस्तान मैच, इस टूर्नामेंट में होंगी आमने-सामने

IND vs PAK: 19 जुलाई को खेला जाएगा भारत-पाकिस्तान मैच, इस टूर्नामेंट में होंगी आमने-सामने

0
IND vs PAK: 19 जुलाई को खेला जाएगा भारत-पाकिस्तान मैच, इस टूर्नामेंट में होंगी आमने-सामने

[ad_1]

Emerging Asia Cup 2023: एशियन क्रिकेट काउंसिल जल्द ही एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) के शेड्यूल का ऐलान कर सकता है. एशिया कप 31 अगस्त से 17 सितंबर तक खेला जाएगा. भारत-पाकिस्तान की टीमें इस टूर्नामेंट में एक आमने-सामने होंगी. वहीं, वर्ल्ड कप 2023 में 15 अक्टूबर इन दोनों टीमों के बीच मैच खेला जाएगा. इन दो बड़े टूर्नामेंट से पहले 19 जुलाई को भी फैंस को भारत-पाकिस्तान के बीच टक्कर देखने को मिलेगी.

19 जुलाई को खेला जाएगा भारत-पाकिस्तान मैच

एशिया कप 2023 से पहले 13 से 23 जुलाई के बीच श्रीलंका के कोलंबो में एसीसी मेन्स इमर्जिंग एशिया कप खेला जाना है. आठ एशियाई देशों के बीच खेला जाने वाला टूर्नामेंट 50 ओवर के फॉर्मेट में आयोजित किया जाएगा. इस टूर्नामेंट में भारत-पाकिस्तान की टीमें 19 जुलाई को आमने-सामने होंगी. भारत को अंडर-19 वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान यश ढुल (Yash Dhull) इस टूर्नामेंट मे टीम इंडिया की कमान संभालेंगे.

8 टीमों के बीच खेला जाएगा टूर्नामेंट

भारत ए को ग्रुप-बी में नेपाल, यूएई ए और पाकिस्तान ए के साथ रखा गया है. जबकि श्रीलंका ए, बांग्लादेश ए, अफगानिस्तान ए और ओमान ए को ग्रुप-ए में रखा गया है. प्रत्येक ग्रुप से टॉप दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी. पहला सेमीफाइनल ग्रुप ए के टॉपर और ग्रुप बी के दूसरे स्थान की टीम के बीच होगा, जबकि दूसरा सेमीफाइनल 21 जुलाई को ग्रुप-बी के टॉपर और ग्रुप-ए के दूसरे स्थान की टीम के बीच होगा. फाइनल 23 जुलाई को होगा.

इमर्जिंग एशिया कप के लिए भारतीय टीम-

साई सुदर्शन, अभिषेक शर्मा (वीसी), निकिन जोस, प्रदोष रंजन पॉल, यश ढुल (सी), रियान पराग, निशांत सिंधु, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), मानव सुथार, युवराजसिंह डोडिया, हर्षित राणा, आकाश सिंह, नीतीश कुमार रेड्डी, राजवर्धन हंगरगेकर.

स्टैंडबाय खिलाड़ी: हर्ष दुबे, नेहल वढेरा, स्नेल पटेल, मोहित रेडकर

इमर्जिंग एशिया कप के लिए पाकिस्तानी टीम-

मोहम्मद हारिस (कप्तान, विकेटकीपर), ओमैर बिन यूसुफ (उपकप्तान), अमद बट, अरशद इकबाल, हसीबुल्लाह, कामरान गुलाम, मेहरान मुमताज, मुबासिर खान, मोहम्मद वसीम जूनियर, कासिम अकरम, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, शाहनवाज दहानी, सुफियान मुकीम और तैयब ताहिर.

 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here