Home Breaking News PM Modi: ब्राह्मण, दलित और जाट समेत 30 सीटों पर फोकस…आज बीकानेर आएंगे PM मोदी, पांच बिंदुओं में सियासी मायने

PM Modi: ब्राह्मण, दलित और जाट समेत 30 सीटों पर फोकस…आज बीकानेर आएंगे PM मोदी, पांच बिंदुओं में सियासी मायने

0
PM Modi: ब्राह्मण, दलित और जाट समेत 30 सीटों पर फोकस…आज बीकानेर आएंगे PM मोदी, पांच बिंदुओं में सियासी मायने

[ad_1]

PM Modi Rajasthan Visit Narendra Modi in Bikaner Today to Attend Public Meeting BJP Focus on 30 assembly seats

आज बीकानेर आएंगे पीएम मोदी।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को राजस्थान दौरे पर आ रहे हैं। वे यहां बीकानेर जिले के नौरंगदेसर में जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही 25 हजार करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। शुक्रवार को पीएम मोदी के दौरे को लेकर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, राजस्थान विधानसभा नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ और उप नेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया ने तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की और आयोजन स्थल का भी निरीक्षण किया।  

केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने बताया कि पीएम मोदी 25 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। नौरंगदेसर में होने वाली पीएम की सभा में बीकानेर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे। यहां करीब 2 लाख लोगों के जुटने का अनुमान है। 

बतादें कि 9 महीने में पीएम मोदी राजस्थान में छह दौरे कर चुके हैं, ये उनका 7वां दौरा होने जा रहा है। चुनावी मौसम में पीएम का उत्तर-पश्चिमी प्रदेश में ये पहला दौरा है। ऐसे में इसके कई सियासी मायने हैं। आइए, इन्हें पांच पांइट में समझते हैं…।

पीएम मोदी देंगे विकास की सौगात

पीएम नरेंद्र मोदी आज बीकानेर दौरे के दौरान 25 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इसमें अमृतसर से जामनगर के बीच 20 हजार करोड़ की लागत से बने ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण भी शामिल है। चुनाव से पहले भाजपा की ये सौगात मतदाताओं को लुभाने का बड़ा प्रयास है। वहीं, पीएम मोदी नौरंगदेसर में सभा के दौरान केंद्र सरकार की 9 साल की उपलब्धियों को भी गिनाएंगे और वोटरों को अपनी ओर खीचने की कोशिश करेंगे।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here