Home Breaking News Sourav Ganguly Birthday: 51 साल के हुए ‘दादा’, पूर्व भारतीय कप्तान के नाम दर्ज इन रिकॉर्ड्स को भूल गए होंगे आप

Sourav Ganguly Birthday: 51 साल के हुए ‘दादा’, पूर्व भारतीय कप्तान के नाम दर्ज इन रिकॉर्ड्स को भूल गए होंगे आप

0
Sourav Ganguly Birthday: 51 साल के हुए ‘दादा’, पूर्व भारतीय कप्तान के नाम दर्ज इन रिकॉर्ड्स को भूल गए होंगे आप

[ad_1]

Sourav Ganguly Birthday former Indian captain ganguly turns 51 check known records as cricketer and captain

सौरव गांगुली
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली शनिवार (आठ जुलाई) को 51 साल के हो गए। वह टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तानों में एक हैं। उनके बारे में कहा जाता है कि उन्होंने युवाओं को मौका दिया और नई टीम इंडिया बनाई। उनकी कप्तानी में डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों ने 2007 टी20 विश्व कप और 2011 वनडे विश्व कप जीत में अहम भूमिका निभाई। गांगुली को माता-पिता ‘महाराज’ कहते थे। वहीं, इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज जैफ्री बॉयकॉट ने उन्हें ‘प्रिस ऑफ कोलकाता’ कहा था। उनके ये दोनों नाम काफी मशहूर हुए।

बीसीसीआई अध्यक्ष के रूप में उनका कार्यकाल समाप्त होने के बाद गांगुली को पिछले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने उन्हें संचालन निदेशक बनाया था। गांगुली की कप्तानी में टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी 2002 में संयुक्त विजेता बनी थी। इंग्लैंड में नेटवेस्ट ट्रॉफी में उन्होंने भारत को चैंपियन बनाया था। वहीं, 2003 विश्व कप के फाइनल में उन्होंने टीम को पहुंचाया था। हालांकि, तब खिताब जीतने का सपना पूरा नहीं हुआ था। 2004 में उनकी कप्तानी में टीम पाकिस्तान गई और वनडे-टेस्ट सीरीज में जीत हासिल की थी।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here