Home Sports T20 सीरीज से पहले टीम को बड़ा झटका, चोट के चलते स्क्वॉड से बाहर हुआ ये खिलाड़ी

T20 सीरीज से पहले टीम को बड़ा झटका, चोट के चलते स्क्वॉड से बाहर हुआ ये खिलाड़ी

0
T20 सीरीज से पहले टीम को बड़ा झटका, चोट के चलते स्क्वॉड से बाहर हुआ ये खिलाड़ी

[ad_1]

Naveen Ul Haq to Undergo Knee Surgery: अफगानिस्तान की टीम फिलहाल चटगांव में बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है. 11 जुलाई को वनडे सीरीज का आखिरी मैच खेला जाएगा. इसके बाद दोनों टीमें 14 जुलाई से सिलहट में दो मैच की टी20I सीरीज खेलेंगी. सीरीज का दूसरा मैच 16 जुलाई को खेला जाएगा. राशिद खान टी20 में टीम का नेतृत्व करेंगे. लेकिन इस सीरीज से पहले अफगानिस्तान की टीम को एक बड़ा झटका लगा है.

टी20 सीरीज से पहले टीम को बड़ा झटका

अफगानिस्तान के दाहिने हाथ के तेज गेंदबाज नवीन उल हक (Naveen ul Haq) चोटिल हो गए हैं. नवीन उल हक के घुटने में चोट लगी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, नवीन उल हक (Naveen ul Haq) को छोटी सर्जरी के लिए यूनाइटेड किंगडम भी जाना पड़ सकता है. नवीन उल हक (Naveen ul Haq) की जगह निजात मसूद को अफगानिस्तान की टी20 टीम में शामिल किया गया है.

आईपीएल 2023 के दौरान सुर्खियों में आए नवीन उल हक

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विराट कोहली (Virat Kohli) और अफगानिस्तान के स्टार पेसर नवीन उल हक (Naveen ul Haq) के बीच इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन (IPL 2023) के दौरान झगड़ा हो गया था. दोनों खिलाड़ियों के बीच काफी तनातनी देखने को मिली थी. इस घटना के बाद से ही नवीन उल हक सुर्खियों में बने हुए हैं. विराट से भिड़ने के बाद नवीन उल हक ने सोशल मीडिया पर कई ऐसे पोस्ट किए थे जिसको फैंस ने कोहली से जोड़कर देख रहे थे.

टी-20 के लिए अफगानिस्तान टीम:

राशिद खान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, हजरतुल्लाह जजई, मोहम्मद शहजाद, इब्राहिम जादरान, मोहम्मद नबी, नजीबुल्लाह जादरान, सेदिक अटल, करीम जनात, अजमतुल्लाह उमरजई, फजलहक फारूकी, निजात मसूद, वफदर मोमंद, फरीद अहमद मलिक, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान.

 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here