Home Breaking News West Bengal: पश्विम बंगाल में पंचायत चुनाव के लिए वोटिंग आज, भय के बीच पोलिंग बूथ पहुंचे मतदानकर्मी

West Bengal: पश्विम बंगाल में पंचायत चुनाव के लिए वोटिंग आज, भय के बीच पोलिंग बूथ पहुंचे मतदानकर्मी

0
West Bengal: पश्विम बंगाल में पंचायत चुनाव के लिए वोटिंग आज, भय के बीच पोलिंग बूथ पहुंचे मतदानकर्मी

[ad_1]

west bengal panchayat elections voting tmc bjp poll violence central forces mamata banerjee news update hindi

पश्विम बंगाल में पंचायत चुनाव
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


पश्चिम बंगाल में हिंसा के बीच आज 73 हजार से अधिक सीटों पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदान होगा। राज्य चुनाव आयोग ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं। कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश के बाद पंचायत चुनाव के दौरान राज्य में केंद्रीय बलों की तैनाती की गई है। केंद्रीय बलों के करीब 83 हजार जवानों की मतदान केंद्रों पर तैनाती की गई है। केंद्रीय बलों के साथ 19 राज्यों की सशस्त्र पुलिस भी बंगाल में तैनात है, जिन्हें चुनाव के दौरान सुरक्षा का जिम्मा दिया गया है।

इस बीच, राज्य के सभी जिलों में विभिन्न पोलिंग बूथ पर शुक्रवार रात मतदान कर्मी पहुंच चुके हैं। हालांकि, कुछ जिले में सभी जगह केंद्रीय बल नहीं पहुंच सके हैं। नतीजतन मतदान कर्मी असुरक्षित महसूस रहे हैं और हिंसा तथा आशांति को लेकर आशंकित हैं। राज्य चुनाव आयोग ने बैलेट पेपर की सुरक्षा सुनिश्चित की है।

5.67 करोड़ मतदाता करेंगे मताधिकार का इस्तेमाल

22 जिला परिषदों, 9730 पंचायत समितियों और 63229 ग्राम पंचायतों की सीटों के लिए मतदान होना है। करीब 5.67 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इस बीच, राज्यभर से हिंसा की खबरें आ रही हैं। अब तक एक किशोर सहित 20 लोगों की मौत हो चुकी है। पहली बार पंचायत चुनाव में राज भवन बड़ी भूमिका निभा रहा है। राज्यपाल खुद लोगों तक पहुंच रहे हैं और उनकी पीढ़ा को सुन रहे हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here