[ad_1]
हाइलाइट्स
इशांत आखिरी बार 2021 में टेस्ट क्रिकेट में आए थे नजर
वह भारत बनाम विंडीज सीरीज में करेंगे कॉमेंट्री
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम 12 जुलाई से वेस्टइंडीज (India vs West Indies) के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी. दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच डोमिनिका में खेला जाएगा. टीम इंडिया ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है. इस सीरीज के लिए भारतीय टीम में अनुभवी तेज गेंदबाज इशांत शर्मा (Ishant Sharma) को शामिल नहीं किया गया है. वह इस सीरीज में अलग भूमिका में नजर आएंगे. इसके साथ ही वह अनुभवी विकेटकीपर दिनेश कार्तिक के क्लब में भी एंट्री मारेंगे. भारतीय टीम टेस्ट सीरीज के बाद मेजबान टीम के साथ 3 वनडे और 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी.
इशांत शर्मा इस सीरीज में कॉमेंट्री बॉक्स की शोभा बढ़ाते हुए नजर आएंगे. यानी वह बतौर कॉमेंटेटर इस सीरीज का हिस्सा होंगे. दाएं हाथ के तेज गेंदबाज इशांत जियोसिनेमा (JioCinema) पर कॉमेंट्री करेंगे. भारत की ओर से अनुभवी विकेटकीपर बैटर दिनेश कार्तिक भी संन्यास के बगैर कमेंट्री करते हुए नजर आते हैं. उन्होंने 2021 डब्ल्यूटीसी फाइनल के जरिए कमेंट्री में डेब्यू किया था. इस सीरीज के जरिए भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तीसरे चक्र की शुरुआत करेगी. भारत को पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डब्ल्यूटीसी फाइनल में हार मिली थी. टीम इंडिया इस सीरीज में नए सिरे से शुरुआत करना चाहेगी. टीम में अनुभव और युवा जोश का मिश्रण है.
इशांत ने विराट को लेकर दिया था ये इंटरव्यू
इशांत ने हाल में विराट कोहली को लेकर एक इंटरव्यू दिया था. तब उन्होंने बताया था कि विराट ने पिता के निधन के बाद भी कैसे ग्राउंड पर उतरने का फैसला लिया. इशांत ने बताया कि वह तक वह अकेला और उदास था. उसके पता था कि कैसे चीजों को संभालना है और उसने क्रीज पर उतरने का फैसला लिया और अपनी शानदार बैटिंग से मैच भी जिताया.
इशांत संन्यास के बगैर करेंगे कॉमेंट्री में डेब्यू
इशांत शर्मा 100 से ज्यादा टेस्ट मैच खेल चुके हैं. वह लंबे समय से टीम इंडिया से दूर हैं. संन्यास लिए बगैर वह बतौर कमेंटेटर डेब्यू करेंगे. 34 साल के इशांत अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच साल 2021 में खेला था. उन्होंने 105 टेस्ट मैचों में 311 विकेट चटकाए हैं जबकि 80 वनडे में 115 विकेट उनके नाम हैं. इशांत ने 14 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 8 विकेट लिए हैं.
.
Tags: India vs west indies, Ishant Sharma
FIRST PUBLISHED : July 09, 2023, 16:02 IST
[ad_2]
Source link