Home Sports मिचेल स्टार्क बने ‘वन मैन आर्मी’, अकेले पूरी टीम पर हावी, झटके 10 विकेट

मिचेल स्टार्क बने ‘वन मैन आर्मी’, अकेले पूरी टीम पर हावी, झटके 10 विकेट

0
मिचेल स्टार्क बने ‘वन मैन आर्मी’, अकेले पूरी टीम पर हावी, झटके 10 विकेट

[ad_1]

हाइलाइट्स

मिचले स्टार्क को पहले टेस्ट में नहीं मिली थी जगह.
इंग्लैंड को तीसरे टेस्ट में 224 रन का लक्ष्य मिला है.

नई दिल्ली. एशेज सीरीज (The Ashes) के तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड की टीम अपनी लाज बचाने के लिए जद्दोजहत कर रही है. ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लिश टीम को शुरुआती दो टेस्ट में करारी हार दी. हालांकि, इंग्लैंड पिछली एशेज से काफी बेहतर नजर आई, लेकिन अभी तक बेन स्टोक्स एंड कंपनी कंगारुओं को मात देने में कामयाब नहीं हुई है. इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के रफ्तार के सौदागर मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) इंग्लैंड और ट्रॉफी के बीच दीवार बन गए हैं. इसका अंदाजा यह देखकर लगाया जा सकता है कि स्टार्क ने अभी तक 4 पारियों में 10 अलग-अलग बैटर्स को अपने जाल में फंसाया है.

मिचेल स्टार्क की आग उगलती गेंदो का सामना करना इंग्लैंड के बैटर्स के लिए पहाड़ चढ़ना साबित हो रहा है. तीसरे टेस्ट की पहली पारी में 2 अहम विकेट झटकने के बाद वह दूसरी पारी में आते ही इंग्लैंड पर हावी हो गए. उन्होंने अपने बेन डकेट और मोईन अली को अपना शिकार बना लिया. बात करें शुरुआती दो टेस्ट की तो पहले मैच में इस स्टार खिलाड़ी को बेंच पर बिठा दिया गया था. जिसके कारण ऑस्ट्रेलियाई कप्तान और कोच को आलोचनाओं का शिकार भी होना पड़ा था. नतीजन दूसरे टेस्ट में स्टार्क की वापसी हुई और उन्होंने अपने प्रदर्शन से उन्हें आईना दिखा दिया. अभी तक महज 4 पारियों में स्टार्क 10 विकेट झटक चुके हैं.

दूसरे टेस्ट में 6 अलग-अलग शिकार

मिचेल स्टार्क ने दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 3 विकेट झटके. जिसमें जो रूट, हैरी ब्रूक और बेन स्टोक्स जैसे दिग्गज खिलाड़ी शामिल थे. वहीं, जब बारी दूसरी पारी की तो उन्होंने इनसे अलग तीन खिलाड़ी चुने. स्टार्क ने जैक क्राउली, ओली पोप और जोश टंग को अपने जाल में फंसाया. अब तीसरे टेस्ट में आते ही उन्होंने पहली पारी में जॉनी बेयरिस्टो और क्रिस वोक्स को अपना शिकार बनाया. अब दूसरी पारी में भी उन्होंने बेन डकेट और मोईन अली को पवेलियन भेजा है. वह अभी तक 4 पारियों में 10 विकेट झटक चुके हैं.

भारत का ICC Trophy का मिशन क्यों हो रहा फेल? सौरव गांगुली ने बताई कमजोरी, फिर जगाई उम्मीद

इंग्लैंड को जीत के लिए 251 रन की दरकार

इंग्लैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करो या मरो की स्थिति से जूझ रही है. यदि यह टेस्ट टीम हार जाती है तो सीरीज गंवा बैठेगी. इंग्लिश टीम को जीत के लिए 251 रन का लक्ष्य मिला है.

Tags: Ashes, Australia vs England, Mitchell Starc

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here