[ad_1]
मनोरंजन की दुनिया में हर दिन कुछ नया घटता है। फिल्मों से जुड़ी अपडेट से लेकर सितारों की पर्सनल लाइफ तक अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है। वहीं, अपने मनपसंद कलाकारों और फिल्मों से जुड़ी हर छोटी से छोटी जानकारी पर प्रशंसकों की भी नजर रहती है। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की मनोरंजन की 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ…
वरुण धवन और जान्हवी कपूर की फिल्म बवाल का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर लॉन्च कर दिया गया है। दुबई में एक इवेंट के दौरान इसे लोगों के सामने पेश कर दिया गया। फिल्म में वरुण धवन और जान्हवी पति पत्नी के किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म का ट्रेलर काफी शानदार है। दोनों की जोड़ी इस ट्रेलर में काफी अच्छी लग रही है। फिल्म एक लव स्टोरी है जिसे वॉर के ब्रैकड्रॉप पर बुना गया है।
सावन का पवित्र महीना चल रहा है, वह माह जब भगवान शिव की पूजा-आराधना होती है। हर तरफ भोले बाबा का नाम गूंज रहा है। इस बीच बॉलीवुड की एक फिल्म भी जबर्दस्त चर्चा हैं। इस फिल्म का नाम है ‘ओह माय गॉड 2’, जिसमें अक्षय कुमार लीड रोल में नजर आएंगे। जल्द ही इस फिल्म का टीजर रिलीज होने वाला है और इस फिल्म से अक्षय कुमार का नया लुक सामने आया है, जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
[ad_2]
Source link