[ad_1]
नई दिल्ली. इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज का तीसरा टेस्ट लीड्स में खेला जा रहा. इंग्लैंड के लिए सीरीज में बने रहने के लिए ये मैच जीतना हर हाल में जरूरी है. मैच का आज (रविवार) को चौथा दिन है और खेल रोमांचक मोड़ पर है. इंग्लैंड को इस टेस्ट को जीतने के लिए 251 रन का टारगेट मिला था. इसका पीछा करते हुए इंग्लैंड ने पहला विकेट 42 रन के स्कोर पर गंवा दिया था. इसके बाद इंग्लैंड ने प्रयोग किया और मोईन अली को तीन नंबर पर बैटिंग के लिए भेज दिया. लेकिन, इंग्लिश टीम का ये प्रयोग मिचेल स्टार्क ने एक गेंद में ही फेल कर दिया. उनकी तूफानी गेंद की मोईन अली को हवा नहीं लगी और वो क्लीन बोल्ड हो गए.
मोईन अली को इंग्लैंड ने इसलिए तीन नंबर पर बैटिंग के लिए भेजा था कि वो तेजी से रन बनाएं. लेकिन ऐसा नहीं हो पाया और वो 5 रन बनाकर ही आउट हो गए. इंग्लैंड की पारी का 14वां ओवर गेंदबाज मिचेल स्टार्क डाल रहे थे. स्टार्क के इस ओवर की 5वीं गेंद पर मोईन अली स्ट्राइक पर थे. स्टार्क की ये गेंद गुड लेंथ पर पड़ी और हल्की सी अंदर की तरफ आई. इस गेंद की रफ्तार इतनी तेज थी कि जब तक मोईन गेंद को खेलने के लिए बल्ला नीचे लाते, तबतक गेंद ने उनके लेग स्टम्प को हवाई सैर करा दी. स्टार्क ने इससे पहले, बेन डकेट को भी कुछ इसी अंदाज में बोल्ड किया था.
— Videology (@VideologyYR) July 9, 2023
.
Tags: Ashes, England vs Australia, Mitchell Starc, Moeen ali
FIRST PUBLISHED : July 09, 2023, 19:13 IST
[ad_2]
Source link