Home Breaking News Delhi: मुस्लिम वर्ल्ड लीग के महासचिव ने भारत की तारीफों के बांधे पुल, कहा- यहां के ज्ञान का मानवता में योगदान

Delhi: मुस्लिम वर्ल्ड लीग के महासचिव ने भारत की तारीफों के बांधे पुल, कहा- यहां के ज्ञान का मानवता में योगदान

0
Delhi: मुस्लिम वर्ल्ड लीग के महासचिव ने भारत की तारीफों के बांधे पुल, कहा- यहां के ज्ञान का मानवता में योगदान

[ad_1]

Muslim World League Secretary General Praises Indian Society for Unity in Diversity, Says 'Indian Muslims

मुस्लिम वर्ल्ड लीग के महासचिव ने भारत की तारीफों के बांधे पुल
– फोटो : एएनआई

विस्तार


मुस्लिम वर्ल्ड लीग के महासचिव शेख डॉक्टर मोहम्मद बिन अब्दुलकरीम अल-इस्सा भारत आए हुए हैं। उन्होंने मंगलवार को विविधता में एकता के लिए भारत की प्रशंसा की। इस्सा ने कहा कि भारतीय मुसलमानों को अपनी राष्ट्रीयता और संविधान पर गर्व है।

गौरतलब है, डॉ. मोहम्मद बिन अब्दुलकरीम अल-इस्सा भारत के नई दिल्ली में आए हुए हैं। मंगलवार को एनएसए अजीत डोभाल की मौजूदगी में उन्होंने एक कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान इस्सा ने भारत की, जबकि डोभाल ने इस्सा की गहरी समझ की तारीफ की। 

भारतीय मुस्लिमों को अपनी नागरिकता पर गर्व

अल-इस्सा ने आगे कहा कि हम एक साझा उद्देश्य के साथ विभिन्न घटकों और विविधता तक पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि हमने भारतीय ज्ञान के बारे में बहुत सुना है। हम जानते हैं कि भारतीय ज्ञान ने मानवता में बहुत बड़ा योगदान दिया है। इसके अलावा हमारा एक ही उद्देश्य है कि एक साथ शांतिपूर्वक रहें। उन्होंने आगे कहा कि भारत में रहने वाले मुस्लिम अपनी नागरिकता और देश के संविधान पर गर्व महसूस करते हैं। 






[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here