Home Breaking News World Cup: रोहित की कप्तानी से नाखुश हैं गावस्कर, कहा- उनसे बेहतर की उम्मीद थी, द्रविड़ से भी पूछे जाएं सवाल

World Cup: रोहित की कप्तानी से नाखुश हैं गावस्कर, कहा- उनसे बेहतर की उम्मीद थी, द्रविड़ से भी पूछे जाएं सवाल

0
World Cup: रोहित की कप्तानी से नाखुश हैं गावस्कर, कहा- उनसे बेहतर की उम्मीद थी, द्रविड़ से भी पूछे जाएं सवाल

[ad_1]

ODI World Cup 2023: Sunil Gavaskar Scathing attack On Rohit Sharma Captaincy and head coach Rahul Dravid India

गावस्कर ने रोहित और द्रविड़ पर निशाना साधा है
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर रोहित शर्मा की कप्तानी से खुश नहीं हैं और उन्होंने कहा है कि उन्हें उनसे ज्यादा की उम्मीद है। रोहित को विराट कोहली की जगह भारत का कप्तान बनाया गया था। हालांकि, रोहित के कप्तान बनने के बाद से भी भारतीय टीम टी20 विश्व कप के फाइनल के लिए क्वालिफाई करने में नाकाम रही। वहीं, टीम को विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल में भी ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा था। टीम का पिछले 10 वर्षों से आईसीसी ट्रॉफी का सूखा जारी है।

हाल ही में एक इंटरव्यू में गावस्कर ने रोहित की कप्तानी पर सवाल उठाए और कहा कि उन्होंने आईपीएल में सबसे सफल कप्तान के रूप में अपनी प्रतिष्ठा के साथ न्याय नहीं किया है। आईपीएल में बतौर कप्तान रोहित ने मुंबई इंडियंस के साथ पांच खिताब जीते हैं। वह इस मामले में महेंद्र सिंह धोनी के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं। गावस्कर ने कहा है कि रोहित के साथ-साथ हेड कोच राहुल द्रविड़ से भी पूछे जाएं।

ENG vs IND 2021: Sunil Gavaskar Predicts The Scoreline Of The Test Series

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here