Home Sports कौन होगा रोहित का सलामी जोड़ीदार हुआ साफ, प्लेइंग-XI से जुड़ी 3 बड़ी बातें

कौन होगा रोहित का सलामी जोड़ीदार हुआ साफ, प्लेइंग-XI से जुड़ी 3 बड़ी बातें

0
कौन होगा रोहित का सलामी जोड़ीदार हुआ साफ, प्लेइंग-XI से जुड़ी 3 बड़ी बातें

[ad_1]

नई दिल्ली. भारत और वेस्टइंडीज के बीच 12 जुलाई से डोमिनिका में पहला टेस्ट खेला जाएगा. इस टेस्ट से पहले इस बात को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा हो रही थी यशस्वी जायसवाल और ऋतुराज गायकवाड़ में से किसका डेब्यू होगा? दूसरा ये है कि रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत कौन करेगा? भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने इन दोनों सवालों का जवाब प्रेस कॉन्फ्रेंस में दे दिया.

रोहित ने बताया कि यशस्वी जायसवाल वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में डेब्यू करेंगे और वो ओपनिंग करेंगे. यानी इस टेस्ट में रोहित नए सलामी जोड़ीदार के साथ उतरेंगे. इससे पहले तवो शुभमन गिल के साथ ओपनिंग करते थे. इतना ही नहीं रोहित ने बताया कि पहले टेस्ट में टीम इंडिया के प्लेइंग-XI में दो स्पिन गेंदबाज होंगे. यानी आर अश्विन और रवींद्र जडेजा का खेलना भी तय है.

रोहित शर्मा ने प्लेइंग-11 से जुड़े सवाल पर कहा, “विकेट को देखकर लग रहा कि हम दो स्पिनर और 3 सीमर के साथ खेलेंगे. इस मैदान पर पिछला टेस्ट 2017 में जो हुआ था, उसमें स्पिन गेंदबाजों ने काफी विकेट लिए थे. ट्रेनिंग में दिखा कि यहां उछाल होता है. जहां तक बैटिंग पोजीशन का सवाल है कि गिल तीन नंबर पर खेलेंगे. वो खुद इस नंबर पर खेलना चाहते हैं. उन्होंने राहुल द्रविड़ से चर्चा की थी और कहा था कि मैंने अपनी क्रिकेट इसी नंबर पर खेली है. ऐसे में मैं टीम के लिए इस नंबर पर अच्छा कर सकता हूं.”

चेतेश्वर पुजारा को वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम से ड्रॉप किया गया था और उनके स्थान पर यशस्वी जायसवाल और ऋतुराज गायकवाड़ को मौका मिला. यशस्वी ने आईपीएल 2023 और घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन किया था. यशस्वी ने आईपीएल 2023 में 600 से अधिक रन ठोके थे. वो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए रिजर्व प्लेयर भी थे और वेस्टइंडीज दौरे के लिए उन्हें भारतीय टीम में चुना गया और अब वो डेब्यू करेंगे. चेतेश्वर पुजारा के स्थान पर रोहित शर्मा तीन नंबर पर शुभमन गिल को आजमाएंगे.

यशस्वी जायसवाल ने अबतक 15 फर्स्ट क्लास मैच की 26 पारियों में 80.21 की औसत से 1845 रन बनाए थे. उन्होंने 9 शतक और 2 अर्धशतक ठोके थे. यशस्वी ने इसी साल मार्च में ईरानी कप में रेस्ट ऑफ इंडिया की तरफ से खेलते हुए पहली पारी में 213 रन और दूसरी में 144 रन ठोके थे.

 वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में भारत का संभावित प्लेइंग-11: रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएस भरत/ ईशान किशन, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, जयदेव उनादकट.

Tags: India vs west indies, Rohit sharma, Shubman gill, Yashasvi Jaiswal

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here