Home Breaking News Chhattisgarh: रेलवे ट्रैक पर चट्टान गिरने से एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेन रद्द, भारी बारिश के चलते लैंडस्लाइड

Chhattisgarh: रेलवे ट्रैक पर चट्टान गिरने से एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेन रद्द, भारी बारिश के चलते लैंडस्लाइड

0
Chhattisgarh: रेलवे ट्रैक पर चट्टान गिरने से एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेन रद्द, भारी बारिश के चलते लैंडस्लाइड

[ad_1]


छत्तीसगढ़ में भारी बारिश के चलते के बस्तर को आंध्र प्रदेश के कोत्तावालसा से जोड़ने वाली केके रेल लाइन पर लैंडस्लाइड होने की वजह से रेल यातायात पूरी तरह से ठप हो गई है। बताया जा रहा है कि जगदलपुर से तकरीबन 250 किमी दूर अरकू रेल सेक्शन के पास बोर्राहलु और काराकवलसा इलाके में हुए भूस्खलन होने से रेल ट्रैक पर बोल्डर गिर गए हैं। इस वजह से इस लाइन पर रेल यातायात बाधित हो गया है। 



हादसे की सूचना मिलने के बाद युद्धस्तर पर ट्रैक को ठीक करवाने का कार्य जारी है। डीआरएम पूरे कार्य की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। रेलवे अफसरों के मुताबिक भारी बारिश नहीं हुई तो 24 घंटे में इस रूट को ठीक कर लिया जाएगा। इस रूट पर 4 यात्री ट्रेनों के अलावा 23 से अधिक मालगाड़ी गुजरती है।


हादसे के बाद मंगलवार को चलने वाली विशाखापटनम-कोरापुट पैसेंजर (08546) और कोरापुट-विशाखापटनम (08545) को निरस्त कर दिया गया है। 10 जुलाई की शाम किरंदुल से विशाखापट्टनम के लिए निकली नाइट एक्सप्रेस का रूट डायवर्ट किया गया। रेल यातायात बाधित होने की वजह से मालगाड़ियों का भी परिचालन बंद है। इससे लौह अयस्क का परिवहन भी बंद हो गया है। जिसकी वजह से एनडीएमसी को करोड़ों रुपए का नुकसान होगा।


ईस्ट कोस्ट रेलवे विशाखापट्टनम रेल मंडल के डीआरएम अनूप सतपती से मिली जानकारी के मुताबिक अरकू रेलवे स्टेशन के नजदीक बोर्रागुहालु के बीच लैंड स्लाइड हुआ है। सोमवार देर शाम बड़ी-बड़ी चट्टानें टूटकर पटरी पर गिर गईं। हिल स्टेशन होने की वजह से बारिश के मौसम में हादसा होने का डर बना हुआ रहता है। जिसकी वजह से मार्ग बाधित हो गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद डीआरएम अनूप सतपती खुद एक्सीडेंट रिफिल ट्रेन लेकर मौके पर पहुंचे हैं। रात से ही मार्ग बहाल करने का काम किया जा रहा है।


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here