Home Breaking News Food: बिरयानी में पनीर की जगह मिला चिकन, यूजर की शिकायत पर जोमैटो और होटल ने दी ये प्रतिक्रिया

Food: बिरयानी में पनीर की जगह मिला चिकन, यूजर की शिकायत पर जोमैटो और होटल ने दी ये प्रतिक्रिया

0
Food: बिरयानी में पनीर की जगह मिला चिकन, यूजर की शिकायत पर जोमैटो और होटल ने दी ये प्रतिक्रिया

[ad_1]

Food: Family get chicken instead of paneer in Biryani, Zomato and Hotel react to user's complaint

Biryani
– फोटो : Social Media

विस्तार


बिरयानी खाना लगभग हर किसी को पसंद है। ज्यादातर लोगों का यह पसंदीदा भोजन भी बन चुका है। चिकन से लेकर मटन और कटहल से लेकर सब्जी हर तरह की बिरयानी अब बाजार में उपलब्ध है। लेकिन सावल महीने की शुरुआत में इसी बिरयानी ने एक फुड डिलीवरी एप जोमैटो और मशहूर होटल बेहरोज बिरयानी के लिए परेशानी खड़ी कर दी है। दरअसल एक परिवार ने सावल के दौरान पनीर बिरयानी ऑर्डर किया था, लेकिन पनीर की जगह उन्हें चिकन बिरयानी दिया गया था। 

उनके किसी करीबी ने ट्विटर पर एक ट्वीट शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने रिश्तेदार के साथ हुए इस घटना का जिक्र किया। उन्होंने बताया वाराणसी से उनके किसी दोस्त ने जोमैटो से बेहरोज की पनीर बिरयानी ऑर्डर किया, लेकिन पनीर बिरयानी की जगह उन्हें चिकन बिरयानी भेजा गया। परिवारवालों ने पहले पनीर समझकर खाया, लेकिन उसके बाद उन्हें अंदाजा हो गया कि उन्हें पनीर नहीं बल्कि चिकन बिरयानी दिया गया है। 

ट्विटर यूजर अश्विनी श्रीवास्तव ने दो वीडियो शेयर किया। वीडियो में वेजिटेबल पनीर बिरयानी के फैमिली पैक का बिल दिखाया गया, जिसे फूड एग्रीगेटर एप्लिकेशन जोमैटो से ऑनलाइन ऑर्डर किया गया था। वहीं दूसरे वीडियो में बिरयानी में चिकन के टुकड़ो को दिखाया है। उन्होंने बताया कि शुरुआत में उन्हें एहसास नहीं हुआ कि वे चिकन खा रहे हैं, क्योंकि पनीर बिरयानी में पनीर को भी बेसन में लपेटा जाता है। इस मामले में जब उन्होंने बेहरोज बिरयानी को फोन किया तो उन्हें जोमैटो से संपर्क करने को कहा गया। जब उन्होंने जोमैटो से बात की तो उन्हें होटल से संपर्क करने को कहा गया। 








[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here