[ad_1]
हाइलाइट्स
अजिंक्य रहाणे को वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम का उपकप्तान बनाया गया है
रहाणे ने 18 महीने बाद WTC Final से भारतीय टेस्ट टीम में वापसी की है
नई दिल्ली. भारत और वेस्टइंडीज के बीच 12 जुलाई (बुधवार) से डोमिनिका में पहला टेस्ट खेला जाएगा. इस दौरे के लिए अजिंक्य रहाणे को भारतीय टेस्ट टीम का उपकप्तान चुना गया है. उन्होंने करीब डेढ़ साल बाद टेस्ट टीम में कमबैक किया है और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में खेलने उतरे थे. इस मैच में उन्होंने 89 और 46 रन की पारी खेली थी.
रहाणे पिछले महीने ही 35 साल के हुए हैं. वेस्टइंडीज के डोमिनिा टेस्ट से पहले 35 साल की उम्र में कमबैक को लेकर सवाल पूछा गया तो अक्सर कूल-कूल रहने वाले रहाणे भड़क गए और उन्होंने सवाल पूछने वाले की बोलती बंद कर दी. रहाणे ने कहा, इस उम्र में का क्या मतलब है? मैं अभी भी युवा हूं यार. मेरे अंदर अभी भी काफी क्रिकेट बचा है. पिछले एक साल में मैंने अपनी फिटनेस पर काफी काम किया है. मैंने अपनी बल्लेबाजी के कई पहलूओं पर काफी काम किया है. मैं अपनी क्रिकेट का पूरा मजा उठा रहा हूं. मैं भविष्य के बारे में ज्यादा नहीं सोच रहा. मेरे लिए निजी तौर पर और टीम के लिहाज से भी देखूं तो हर मैच अहम है. मैं सिर्फ इसी पर ध्यान दे रहा.
सीएसके ने मुझे बैटिंग की पूरी आजादी दी: रहाणे
पिछले साल सितंबर के बाद से फरवरी 2023 तक अजिंक्य रहाणे ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट की 16 पारी में 59 की औसत से 884 रन बनाए थे. उन्होंने तीन शतक और 1 अर्धशतक भी जमाया था.
रहाणे ने अपनी वापसी को लेकर आगे कहा, “मेरे लिए कुछ नहीं बदला है. सीएसके ने मुझे एक भूमिका दी थी और मैंने उसे पूरा करने की कोशिश की. इससे पहले मेरा रोल एंकर का था और मैं उस हिसाब से खेला. सीएसके मैनेजमेंट ने मुझसे कहा कि आपको खेलने की पूरी आजादी है. मैं स्ट्रोक प्लेयर हूं. मैं हमेशा रन बनाने की कोशिश करता हूं. इस बार भी ऐसा ही किया, बस यही बदला था. मैंने हमेशा कहा है कि टीम मुझे जो भी रोल देगी, उसे पूरा करने की कोशिश करूंगा और फिलहाल इसी पर मेरा ध्यान है.”
.
Tags: Ajinkya Rahane, India vs west indies, IPL 2023, Rohit sharma
FIRST PUBLISHED : July 11, 2023, 14:30 IST
[ad_2]
Source link