[ad_1]

शेयर बाजार
– फोटो : iStock
विस्तार
बीते दो दिनों की तेजी के बाद घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को उतार-चढ़ाव भरा कारोबार हुआ और यह लाल निशान पर बंद हुआ। हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन सेंसेक्स 223.94 (0.34%) अंकों की गिरावट के साथ 65,393.90 अंकों पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 55.10 (0.28%) अंक फिसलकर 19,384.30 अंकों के लेवल पर बंद हुआ।
टीसीएस के तिमाही आंकड़े जारी, नौ रुपये प्रति शेयर डिविडेंड देने का एलान
बुधवार को टाटा समूह की कंपनी टीसीएस ने पहले क्वार्टर के आंकड़े जारी कर दिए हैं। कंपनी का मुनाफा 17 प्रतिशत बढ़कर 11,074 करोड़ हो गया है। तिमाही आंकड़ों के बाद कंपनी नौ रुपये प्रति शेयर डिविडेंड देने का एलान किया है।
हफ्ते के तीसारे कारोबारी दिन बाजार बंद होते समय सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल
बुधवार के कारोबारी सेशन के बाद निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर
[ad_2]
Source link