[ad_1]
पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनावों (West Bengal Panchayat Election Results) में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने बड़ी जीत हासिल की है। पार्टी 12518 से ज्यादा सीटों पर जीत के साथ आगे बढ़ रही है। इस चुनाव परिणाम ने यह बता दिया है कि प. बंगाल के ग्रामीण इलाकों में दीदी का जलवा अब भी कायम है। आने वाले लोकसभा चुनाव में भी इसका असर दिखाई पड़ सकता है। तृणमूल कांग्रेस का दावा है कि विपक्षी एकता के बीच इस बार यह बढ़त निर्णायक होगी। हालांकि, भाजपा का दावा है कि पिछले पंचायत चुनावों में भी तृणमूल कांग्रेस ने बड़ी जीत हासिल की थी, इसके बाद भी भाजपा ने लोकसभा चुनाव में 18 सीटों पर जीत हासिल की थी, इस बार भी उसे यह सिलसिला जारी रहने की उम्मीद है।
पश्चिम बंगाल में तृणमूल सरकार को भूमि सुधार और ग्रामीण इलाकों में शुरू की गई लोक कल्याणकारी योजनाओं का फायदा मिल रहा है। इसी समर्थन के बदले ममता बनर्जी ने वामदलों का किला ध्वस्त किया था। नए पंचायत चुनाव परिणामों में तृणमूल कांग्रेस की ग्रामीण इलाकों में पकड़ बरकरार दिखाई पड़ रही है। पिछले पंचायत चुनाव में भी तृणमूल ने 38 हजार से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल की थी। इससे ग्रामीण मतदाताओं के बीच ममता बनर्जी की पकड़ बरकरार दिखाई देती है।
[ad_2]
Source link