[ad_1]
छोटे पर्दे की लोकप्रिय अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी की वेब सीरीज ‘द मैजिक ऑफ शिरी’ की रिलीज टल गई है। ये सीरीज गुरुवार से जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होने वाली था लेकिन, अब दर्शकों को इस सीरीज को देखने के लिए और इंतजार करना पड़ेगा। इस सीरीज की स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा पर क्यों नहीं हो रही है, इस बारे में जियो सिनेमा की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी ने साल 2019 में वेब सीरीज ‘कोल्ड लस्सी और चिकन मसाला’ के जरिए ओटीटी प्लेटफार्म पर डेब्यू किया था। उनकी दूसरी वेब सीरीज ‘द मैजिक ऑफ शिरी’ का प्रीमियर 13 जुलाई से जियो सिनेमा पर होने वाला था, लेकिन इसे अब कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया गया। इस सीरीज की शुरुआत जियो सिनेमा पर कब से होगी, अभी तक किसी निश्चित तारीख की घोषणा नहीं की गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक जल्द ही इस सीरीज के नए तारीख की घोषणा की जाएगी। यानी कि दिव्यांका त्रिपाठी के फैंस को अभी ‘द मैजिक ऑफ शिरी’ देखने के लिए और इंतजार करना पड़ेगा। वेब सीरीज ‘द मैजिक ऑफ शिरी’ की कहानी एक घरेलू महिला के संघर्ष की कहानी है, जो घरेलू कामकाजी की दुनिया से निकलकर ऐसा काम करना चाहती है जिसमे उसकी दिलचस्पी है। इस सीरीज में दिव्यांका त्रिपाठी जादूगरनी का किरदार निभा रही हैं।
दिव्यांका त्रिपाठी कहती हैं, ‘मैं इस सीरीज को लेकर काफी उत्साहित हूं, मुझे यकीन है कि इस सीरीज को परिवार के हर सदस्य पसंद करेंगे।’ लेकिन, अभी इस सीरीज को देखने के लिए दर्शकों को लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। 13 जुलाई से जियो सिनेमा पर इसका प्रीमियर होने वाला था, लेकिन इस सीरीज को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया है। सीरीज में दिव्यांका त्रिपाठी के अलावा नमित दास, हनिसा गहलोत, अंगद राज, नीलू कोहली और जावेद जाफरी की मुख्य भूमिकाएं हैं।
[ad_2]
Source link