Home Breaking News यूपी का मौसम: प्रदेश के 40 से अधिक जिलों में भारी बरसात का अलर्ट, वज्रपात की भी आशंका

यूपी का मौसम: प्रदेश के 40 से अधिक जिलों में भारी बरसात का अलर्ट, वज्रपात की भी आशंका

0
यूपी का मौसम:  प्रदेश के 40 से अधिक जिलों में भारी बरसात का अलर्ट, वज्रपात की भी आशंका

[ad_1]

weather update and forecast for up and other district

बरसात के बाद जलभराव
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उत्तर प्रदेश में मानसून के अनुकूल परिस्थतियां लगातार सक्रिय हैं। इसी को देखते हुए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। 40 से अधिक इलाके अलर्ट पर हैं। लखनऊ में बुधवार की सुबह तक 13.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिकअतुल कुमार सिंह के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता लगातार बनी हुई है। इसी के साथ-साथ कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। कहीं-कहीं भारी और कहीं बहुत भारी बारिश के आसार हैं। बुधवार को सर्वाधिक बारिश 49 मिमी मेरठ में रिकॉर्ड हुई। मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ इस वक्त जम्मू के ऊपर है, जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा उत्तर भारत के इलाकों में बारिश होगी।  मौसम विभाग ने श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बरेली, पीलीभीत व आसपास के इलाकों में बहुत भारी वर्षा होने की चेतावनी दी है। 

इन जिलों में येलो अलर्ट

देवरिया, गोरखपुर, संत कबीरनगर, बस्ती, महाराजगंज, कुशीनगर, गोंडा, बलरामपुर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, बाराबंकी, अयोध्या, कासगंज, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, शहजहांपुर, संभल व बदायूं व आसपास के इलाकों में भारी बरसात की चेतावनी।

राजधानी में सुबह हुई बारिश

यूपी की राजधानी लखनऊ में सुबह जमकर बारिश हुई। कई इलाकों में जलभराव के हालात बन गए। हालांकि जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया बादल छटते गए। कई इलाकों में धूप तो कुछ जगह धुंध रही। बुधवार को दिन भर में महज 4 मिमी बरसात हुई। इसके विपरीत राजधानी के आसपास बाराबंकी, बहराइच, गोंडा इलाके में अत्यधिक भारी बरसात रिकॉर्ड हुई। रुक-रुक कर होती बारिश के कारण उमस से लोग बेहाल हो रहे हैं। बुधवार को आद्रता का प्रतिशत 92 फीसदी रहा।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here