[ad_1]

राहुल द्रविड़ ने कोच के पद को लेकर बातचीत की है
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राहुल द्रविड़ के टीम इंडिया के हेड कोच बनने के बाद से भारतीय टीम को कुछ मेजर टूर्नामेंट्स में हार का सामना करना पड़ा है। इनमें 2022 एशिया कप, 2022 टी20 वर्ल्ड कप और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल जैसे कुछ टूर्नामेंट्स शामिल हैं। इसके अलावा भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका दौरे पर भी हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ रवि शास्त्री के कार्यकाल में 2-1 से बढ़त बनाने वाली टीम इंडिया को रीशेड्यूल किए गए पांचवें टेस्ट में हार का सामना करना पड़ा था।
हालांकि, द्रविड़ ने अपने खिलाड़ियों को परफॉर्म करने का पर्याप्त मौका दिया और उनका हमेशा समर्थन किया। रवि शास्त्री के कार्यकाल के दौरान टीम में कई बदलाव होते थे। द्रविड़ के कार्यकाल में अर्शदीप सिंह, शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ियों को पर्याप्त मौके मिले और आज वह अच्छा प्रदर्शन कर टीम को जिता रहे हैं। अर्शदीप जहां डेथ ओवर स्पेशलिस्ट बन चुके हैं, वहीं गिल आने वाले समय में भारत के स्टार हैं। श्रेयस ने पेस और स्पिन अटैक के सामने अपनी मजबूती साबित की है।
[ad_2]
Source link