Home Breaking News IND vs WI Test Live: डोमिनिका में 12 साल बाद विंडीज से टेस्ट खेलेगा भारत, जीत से शुरुआत करना चाहेगी टीम इंडिया

IND vs WI Test Live: डोमिनिका में 12 साल बाद विंडीज से टेस्ट खेलेगा भारत, जीत से शुरुआत करना चाहेगी टीम इंडिया

0
IND vs WI Test Live: डोमिनिका में 12 साल बाद विंडीज से टेस्ट खेलेगा भारत, जीत से शुरुआत करना चाहेगी टीम इंडिया

[ad_1]

06:42 PM, 12-Jul-2023

IND vs WI Test Live: दोनों टीमें इस प्रकार हैं

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, अजिंक्य रहाणे (उप कप्तान), केएस भरत (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जयदेव उनादकट, नवदीप सैनी।

वेस्टइंडीज : क्रेग ब्रेथवेट (कप्तान), जर्मेन ब्लैकवुड (उप कप्तान), जोशुआ डि सिल्वा (विकेटकीपर), एलिक अतांजे, रहकीम कॉर्नवॉल, शैनन गैब्रिएल, जेसन होल्डर, अल्जारी जोसफ, रेमन रीफर, केमर रोच, तेजनारायण चंद्रपाल, किर्क मैकेंजी, जोमेल वैरिकेन।

06:15 PM, 12-Jul-2023

IND vs WI Test Live: वेस्टइंडीज में 2002 के बाद टेस्ट नहीं हारा भारत

भारत डोमिनिका में 12 साल बाद कोई टेस्ट मैच खेलेगा। पिछली बार 2011 में इस मैदान पर मुकाबला ड्रॉ छूटा था। टीम इंडिया यहां अब तक एक ही मैच खेल पाई है। यह उसका दूसरा टेस्ट होगा। भारत वेस्टइंडीज में 2002 से एक भी टेस्ट नहीं हारा है। वह इस क्रम को जारी रखने उतरेगा। टीम इंडिया को वेस्टइंडीज में पिछली हार 2002 में मिली थी। उसके बाद से टीम इंडिया ने छह टेस्ट जीते और सात ड्रॉ रहे।

06:07 PM, 12-Jul-2023

IND vs WI Test Live: डोमिनिका में 12 साल बाद विंडीज से टेस्ट खेलेगा भारत, जीत से शुरुआत करना चाहेगी टीम इंडिया

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारतीय क्रिकेट टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तीसरे संस्करण में अपनी शुरुआत बुधवार (12 जुलाई) को वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज से करने वाली है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला डोमिनिका में शुरू होने वाला है। दोनों टीमों की नजर जीत के साथ सीरीज में शुरुआत करने पर होगी। भारत पिछली बार डोमिनिका में 2011 में टेस्ट मैच खेला था। वह मुकाबला ड्रॉ रहा था।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here