[ad_1]
निर्देशक विवेक अग्निहोत्री आए दिन किसी न किसी पर तंज कसते रहते हैं। विवेक किसी भी चीज पर अपनी राय रखने से कतराते नहीं हैं, लेकिन कई बार उनका ऐसा करना भारी पड़ जाता है। हालांकि, इस बार इससे बिल्कुल उलट कुछ देखने को मिला है। दरअसल, विवेक ने हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा कह दिया है कि लोगों को उनकी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है। आपको बता दें, हमेशा फिल्मों और सितारों में कमी ढूंढने वाले विवेक ने हाल ही में शाहरुख खान की आगामी फिल्म की तारीफों के पुल बांधे हैं। चलिए आपको बताते हैं कि विवेक ने क्या कहा..
शाहरुख खान ने ‘जवान’ के प्रीव्यू से पूरे देश में फैले अपने फैंस को रोमांचित कर दिया है। ‘जवान’ के एक्शन से भरपूर प्रीव्यू ने न केवल फैंस को बल्कि बॉलीवुड सितारों को भी उत्साहित कर दिया है। जहां बीते दिन सलमान ने इसकी तारीफ की थी, वहीं अब फिल्म के प्रीव्यू से प्रभावित होने वालों में निर्देशक विवेक अग्निहोत्री का नाम भी शामिल हो गया है। विवेक अग्निहोत्री ने जवान को ‘ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर’ घोषित कर दिया है।
विवेक ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए लोगों से वैक्सीन वॉर देखने की अपील भी की। उन्होंने लिखा, ‘मैं गारंटी दे सकता हूं कि शाहरुख खान की जवान ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर होगी। लेकिन इसे देखने के बाद कृपया एक युद्ध में भारत की सबसे बड़ी जीत के बारे में हमारी छोटी सी फिल्म भी देखें जिसके बारे में आप कुछ भी नहीं जानते हैं। वैक्सीन युद्ध।’ एक दूसरी पोस्ट में फिल्म निर्माता ने लिखा, ‘हम एक विविधतापूर्ण देश हैं। मुझे यकीन है कि यहां हर तरह के दर्शकों के लिए जगह है। हर परिवार अपने बच्चों को मार धाड़ (एक्शन) फिल्मों में नहीं ले जाना चाहता। कुछ लोग बच्चों को ऐसी फिल्में दिखाना पसंद करते हैं जो प्रेरित करें, शिक्षित करें और प्रबुद्ध करें। वैक्सीन वॉर…एक सच्ची कहानी।’
[ad_2]
Source link