Home Sports Test Rankings: बाबर की बड़ी छलांग, विलियम्सन अभी भी नंबर-1, टॉप-5 में उठापठक

Test Rankings: बाबर की बड़ी छलांग, विलियम्सन अभी भी नंबर-1, टॉप-5 में उठापठक

0
Test Rankings: बाबर की बड़ी छलांग, विलियम्सन अभी भी नंबर-1, टॉप-5 में उठापठक

[ad_1]

नई दिल्ली. न्यूजीलैंड के धाकड़ बल्लेबाज केन विलियम्सन चोट के कारण भले ही मैदान से लंबे वक्त से बाहर हैं. लेकिन, टेस्ट रैंकिंग में उनकी बादशाहत कायम है. वो अभी भी टेस्ट के नंबर-1 बल्लेबाज बने हुए हैं. बुधवार को जारी हुई नई रैंकिंग में विलियम्सन पहले पायदान पर बने हुए हैं. हालांकि, पिछले हफ्ते दूसरे स्थान पर काबिज ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ को बड़ा नुकसान हुआ है. वो 2 स्थान नीचे खिसककर चौथे स्थान पर आ गए हैं. स्टीव की जगह एशेज सीरीज में अच्छी बल्लेबाजी कर रहे ट्रेविस हेड दूसरे पायदान पर आ गए हैं. वो दूसरे स्थान ऊपर आए हैं.

स्टीव स्मिथअगर हेडिंग्ले टेस्ट में शतक लगा देते तो वो नंबर 1 बन सकते थे. लेकिन स्मिथ दोनों पारी में फेल रहे थे और इसका उन्हें आईसीसी रैंकिंग में नुकसान हुआ है. वो अब चौथे स्थान पर आ गए हैं. पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को नई जारी रैंकिंग में बड़ा फायदा हुआ. वो 3 स्थान ऊपर चढ़कर तीसरे स्थान पर आ गए हैं. स्टीव स्मिथ के अलावा मार्नस लैबुशेन और इंग्लैंड के जो रूट को भी नुकसान हुआ है. लैबुशेन दूसरे स्थान नीचे लुढ़ककर 5वें और जो रूट छठे पायदान पर आ गए हैं. टॉप-10 में ऋषभ पंत ही इकलौते भारतीय हैं.

Tags: Babar Azam, ICC Test Rankings, Kane williamson, Steve Smith

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here