Home Sports VIDEO: सिराज ने चोट की परवाह नहीं की, हवा में उड़कर एक हाथ से लपक ली गेंद

VIDEO: सिराज ने चोट की परवाह नहीं की, हवा में उड़कर एक हाथ से लपक ली गेंद

0
VIDEO: सिराज ने चोट की परवाह नहीं की, हवा में उड़कर एक हाथ से लपक ली गेंद

[ad_1]

हाइलाइट्स

मोहम्मद सिराज ने डोमिनिका टेस्ट के पहले दिन शानदार कैच लपका

नई दिल्ली. वेस्टइंडीज के कप्तान क्रेग ब्रैथवेट ने भारत के खिलाफ डोमिनिका टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. लेकिन लंच तक ही कैरेबियाई टीम का टॉप ऑर्डर लड़खड़ा गया. आर अश्विन ने वेस्टइंडीज को शुरुआती झटके दिए. लंच से पहले एक विकेट रवींद्र जडेजा के खाते में भी आया. इसमें जडेजा का जितना हाथ था, उतना ही बड़ा योगदान तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज का भी था. मिड ऑफ पर तैनात सिराज ने हवा में उड़कर एक हाथ से हैरतअंगेज कैच लपका. इसका वीडियो वायरल हो रहा है. इस कैच को पकड़ने के चक्कर में सिराज की कोहनी भी छिल गई. लेकिन, उन्होंने गेंद मुठ्ठी से छिटकने नहीं दी.

सिराज ने ये कैच वेस्टइंडीज की पारी के 28वें ओवर में लपका. ये ओवर रवींद्र जडेजा डाल रहे थे. उनके इस ओवर की आखिरी गेंद पर जर्मेन ब्लैकवुड ने मिड ऑफ के ऊपर से हवाई शॉट मारने की कोशिश की. लेकिन, गेंद उनके बैट पर पूरी तरह नहीं आई और हवा में मिड ऑफ की तरफ गई. वहां फील्डिंग कर रहे सिराज ने पीछे की तरह छलांग लगाकर एक हाथ से कैच पकड़ लिया. सिराज का ये शानदार कैच देख टीम इंडिया के खिलाड़ी भी खुशी से झूम उठे. इस कैच को पकड़ने के बाद सिराज कुछ देर वहीं जमीन पर ही लेट गए.

Tags: India vs west indies, Mohammed siraj, Team india



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here