[ad_1]
भारतीय क्रिकेट टीम के युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल से जिस तरह की उम्मीद की जा रही थी, इस युवा ने वैसा ही करके दिखाया. 21 साल के इस बल्लेबाज ने टेस्ट करियर का आगाज धमाकेदार अँदाज में किया. पहले ही मैच की पहली पारी में शतक बनाते हुए दिग्गजों की लिस्ट में इस युवा ने जगह बनाई.
01

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज युवा यशस्वी जायसवाल के लिए यादगार साबित होने वाला है. इस दौरे को वो जीवनभर नहीं भूलने वाले हैं. डोमिनिका में खेले जा रहे सीरीज के पहले मैच में यशस्वी को डेब्यू करने का मौका मिला. करियर के पहले ही मुकाबले की पहली पारी में इस युवा ने धमाकेदार पारी खेल डाली.- (BCCI TWITTER)
02

टेस्ट मैच में खेलने वाले यशस्वी जायसवाल 306वें भारतीय बने. वेस्टइंडीज के खिलाफ उनको चयनकर्ताओं ने टीम में चेतेश्वर पुजारा जैसे दिग्गज को बाहर करते हुए चुना था. खराब फॉर्म से जूझ रहे अनुभवी खिलाड़ी को बाहर करने के बाद यशस्वी का मैच खेलने पक्का हो गया था. कप्तान रोहित शर्मा ने मैच से एक दिन पहले ही उनके डेब्यू की घोषणा कर दी. -(Yashasvi jaiswal instagram)
03

यशस्वी जायसवाल ने डेब्यू टेस्ट मैच की पहली पारी में ही धमाकेदार शतकीय पारी खेल डाली. 16वीं गेंद पर चौका लगाकर खाता खोलने वाले युवा ने 104 गेंद खेलकर 7 चौके की मदद से फिफ्टी पूरी की. पचास रन पूरा होने के बाद भी अपने खेल में यशस्वी ने किसी तरह का कई बदलाव नहीं किया. लंच तक युवा ओपनर 62 रन बनाकर खेल रहे थे. -AP
04

यशस्वी जायसवाल भारत की तरफ से ओपनिंग करते हुए डेब्यू मैच में शतक बनाने वाले महज तीसरे खिलाड़ी बने. इससे पहले शिखर धवन और पृथ्वी शॉ ने टेस्ट में डेब्यू करते हुए शतक जमाया था. धवन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल 2013 में 187 रन की पारी खेली थी. पृथ्वी शॉ ने वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू करते हुए 2018 में सेंचुरी ठोकी थी.-AP
05

भारत की तरफ से डेब्यू टेस्ट में शतक बनाने वाले यशस्वी जायसवाल 17वें खिलाड़ी बने. लाला अमरनाथ भारत की तरफ से डेब्यू पर शतक बनाने वाले पहले बल्लेबाज थे. विदेशी धरती पर पर डेब्यू शतक बनाने का रिकॉर्ड अब्बास अली बेग के नाम दर्ज है. डेब्यू टेस्ट पर सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड शिखर धवन के नाम पर ही दर्ज है.
[ad_2]
Source link