Home Breaking News lightning strike: गाजीपुर में आसमान से बरसी आफत, बिजली गिरने से चार महिलाओं की मौत, पांच गंभीर रूप से झुलसे

lightning strike: गाजीपुर में आसमान से बरसी आफत, बिजली गिरने से चार महिलाओं की मौत, पांच गंभीर रूप से झुलसे

0
lightning strike: गाजीपुर में आसमान से बरसी आफत, बिजली गिरने से चार महिलाओं की मौत, पांच गंभीर रूप से झुलसे

[ad_1]

Lightning strike in Ghazipur four women died and five seriously scorched

बिजली गिरने से मौत
– फोटो : iStock

विस्तार


यूपी के गाजीपुर जिले में गुरुवार को बारिश के दौरान आसमान से आफत भी बरसी। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में देर शाम बिजली गिरने से चार महिलाओं की मौत हो गई। जबकि पांच गंभीर रूप से झुलस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। झुलसे लोगों का उपचार चल रहा है।

मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के भदेसर निवासी सरिता देवी (48) शाम को खेत से लौट रही थी। अचानक शुरू हुई बारिश से बचने के लिए वह पीपल के पेड़ के नीचे बैठ गई। इसी दौरान तेज आवाज के साथ गिरी बिजली की चपेट में आने से झुलस कर सरिता की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ये भी पढ़ें: पूर्व सैनिक ने गोली मारकर की खुदकुशी, दो साल पहले बेटे और छह माह पहले पत्नी की हुई थी मौत

एक ही गांव में दो महिलाओं की मौत

बरेसर थाना क्षेत्र के मांटा गांव और चकदरिया गांव में बिजली गिरने से तीन महिलाओं की मौत हो गई। माटा गांव निवासी रीना राजभर (40) और गीतांजली उर्फ गीता राजभर (45) खेत के तरफ गई थी। मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। बचने के लिए वह घर आ रही थी कि तेज आवाज के साथ गिरी बिजली की चपेट में आ गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here