Home Breaking News UP: प्रताड़ना से तंग आ गई हूं…कर लूंगी खुदकुशी; महिला सिपाही ने एलआईयू के एसीपी और इंस्पेक्टर पर लगाया आरोप

UP: प्रताड़ना से तंग आ गई हूं…कर लूंगी खुदकुशी; महिला सिपाही ने एलआईयू के एसीपी और इंस्पेक्टर पर लगाया आरोप

0
UP: प्रताड़ना से तंग आ गई हूं…कर लूंगी खुदकुशी; महिला सिपाही ने एलआईयू के एसीपी और इंस्पेक्टर पर लगाया आरोप

[ad_1]

Female constable accused LIU ACP and Inspector of harassment in lucknow

महिला सिपाही ने लगाया प्रताड़ना का आरोप
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


कमिश्नरेट के लोकल इंटेलीजेंस यूनिट (एलआईयू) में तैनात मुख्य आरक्षी अभिलाषा सिंह ने एसीपी एलआईयू अवधेश चौधरी व इंस्पेक्टर जावेद अख्तर पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने एक वीडियो मंगलवार देर शाम को बनाया। इसमें आत्महत्या करने की बात कही। 

पुलिस कमिश्नर ने एडीसीपी मध्य मनीषा सिंह को मामले की जांच सौंपी है। वहीं, एसीपी ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। तालकटोरा निवासी अभिलाषा सिंह ने पुलिस कमिश्नर एसबी शिरडकर को पत्र लिखा है। इसमें आरोप लगाया कि एलआईयू के अधिकारी उसे परेशान कर रहे हैं। इसकी शिकायत लेकर दो बार कमिश्नर कार्यालय में भी गई, पर उसे पेश नहीं किया गया। 

आरोप है कि एलआईयू के एसीपी और कुछ कर्मचारी उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ना दे रहे हैं। विंग में तैनात निरीक्षक जावेद अख्तर अक्सर उस पर गलत टिप्पणी करते हैं। इसकी शिकायत एसीपी से की तो उन्होंने दरवाजे से ही भगा दिया।

अभिलाषा का आरोप है कि वह फील्ड में तैनात थी, लेकिन एसीपी व निरीक्षक ने साजिश रचकर उसे कार्यालय में अटैच कर दिया। सुबह दस से शाम पांच बजे तक बिना किसी काम के बैठाए रखते हैं। अपने बच्चे की तीमारदारी के लिए एसीपी के पास तीन दिन के अवकाश का आवेदन लेकर गई। आरोप है कि आवेदन पत्र को एसीपी ने बिना देखे फेंक दिया और भगा दिया।

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here