Home Sports WC से पहले ICC का बड़ा कदम, अब मेंस के बराबर वुमेंस टीम को प्राइज मनी मिलेगी

WC से पहले ICC का बड़ा कदम, अब मेंस के बराबर वुमेंस टीम को प्राइज मनी मिलेगी

0
WC से पहले ICC का बड़ा कदम, अब मेंस के बराबर वुमेंस टीम को प्राइज मनी मिलेगी

[ad_1]

नई दिल्ली. मेंस और वुमेंस क्रिकेट के अंतर को खत्म करने के लिहाज से इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने बड़ा फैसला किया है. अब आईसीसी इवेंट में मेंस और वुमेंस क्रिकेट टीम को समान प्राइज मनी मिलेगी. यह फैसला दक्षिण अफ्रीका के डरबन में आयोजित आईसीसी के सालाना सम्मेलन के दौरान लिया गया, जोकि 2030 तक प्राइज मनी समानता हासिल करने के आईसीसी की कोशिश की राह में मील का पत्थर है. इस फैसले के बाद महिला विश्व कप जीतने पर या आईसीसी इवेंट के किसी मैच जीतने पर जो प्राइज मनी मेंस टीम को मिलती है, वही अब महिला क्रिकेट टीम को भी मिलेगी.

आईसीसी चेयरमैन ग्रेग बार्कले ने कहा,”यह खेल के इतिहास में एक महत्वपूर्ण पल है और मुझे खुशी है कि आईसीसी वैश्विक आयोजनों में प्रतिस्पर्धा करने वाले पुरुष और महिला क्रिकेटरों को अब समान प्राइज मनी मिलेगी.” हमने मेंस और वुमेंस क्रिकेट टीम को एक बराबर पुरस्कार राशि देने के अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए 2017 से ही महिला क्रिकेट के आईसीसी इवेंट की प्राइज मनी में इजाफा करना शुरू कर दिया था.”

अब महिला टी20 और वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम को भी पुरुष के बराबर ही प्राइज मनी मिलेगी. यही अंडर-19 वर्ल्ड कप पर भी लागू होगा.  2020 और 2023 के महिला टी20 वर्ल्ड कप की विजेता और उपविजेता टीम को क्रमश: 1 मिलियन डॉलर और 5 लाख डॉलर मिली थी, जोकि 2018 की प्राइज मनी से 5 गुना थी. इसके अलावा 2022 के महिला वनडे विश्व कप की प्राइज मनी भी 2017 में इंग्लैंड में वर्ल्ड कप जीतने के लिए दी गई 2 मिलियन डॉलर से बढ़ाकर 3.5 मिलियन डॉलर की गई थी.

आईसीसी के इस ऐतिहासिक निर्णय पर बीसीसीआई सचिव जय शाह ने भी ट्वीट कर खुशी जताई है. शाह ने कहा, “मुझे ये एलान करते हुए काफी खुशी हो रही है कि अब मेंस और वुमेंस टीमों के बीच भेदभाव मिट गया है. आईसीसी टूर्नामेंट (टी20 और वनडे वर्ल्ड कप) में पुरुष और महिला टीमों को बराबर प्राइज मनी मिलेगी. दोनों ही टीमें अब एक साथ आगे बढ़ेंगी. मैं इस फैसले के लिए बोर्ड के सदस्यों को धन्यवाद कहता हैं.”

मेंस और वुमेंस वर्ल्ड कप की प्राइज मनी में क्या अंतर

आईसीसी के इस ऐतिहासिक फैसले से पहले मेंस और वुमेंस वनडे और टी20 वर्ल्ड कप की प्राइज मनी में बड़ा अंतर था. 2019 में मेंस वनडे वर्ल्ड कप जीतने पर इंग्लैंड को बतौर प्राइज मनी 28 करोड़ रुपये मिले थे. वहीं, रनरअप न्यूजीलैंड को भी 14 करोड़ रुपये की राशि मिली थी.

वहीं वुमेंस वनडे वर्ल्ड कप की बात करें तो 2022 में चैंपियन बनने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम को करीब 10 करोड़ रुपये प्राइज मनी के तौर पर मिले थे जबकि रनरअप टीम को 4.5 करोड़ की रकम मिली थी. वनडे वर्ल्ड कप की प्राइज मनी में ही महिला और पुरुष टीम के बीच 3 गुना का अंतर था.

वहीं, इस साल की शुरुआत में टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम को प्राइज मनी के तौर पर 1 मिलियन डॉलर (8.2 करोड़ रुपये) मिले थे. वहीं, 2022 में मेंस टी20 विश्व कप जीतने पर इंग्लैंड की टीम को इससे अधिक 1.6 मिलियन डॉलर (13.12 करोड़ रुपये) मिले थे.

भारत में इस साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को जीतने वाली टीम को 4 मिलियन डॉलर (करीब 33 करोड़ रुपये) की प्राइज मनी मिलेगी. रनरपर टीम को करीब 17 करोड़ रुपये मिलेंगे.

Tags: ICC, ODI World Cup, Womens Cricket

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here