Home Breaking News अनुपम खेर से लेकर अदा शर्मा तक, इन स्टार्स की चर्चित फिल्मों को मिला मुस्लिम विरोधी का टैग

अनुपम खेर से लेकर अदा शर्मा तक, इन स्टार्स की चर्चित फिल्मों को मिला मुस्लिम विरोधी का टैग

0
अनुपम खेर से लेकर अदा शर्मा तक, इन स्टार्स की चर्चित फिल्मों को मिला मुस्लिम विरोधी का टैग

[ad_1]


फिल्में, दर्शकों का मनोरंजन करने के साथ ही उन्हें कुछ न कुछ संदेश भी देती हैं। हालांकि, कई दफा कुछ मूवीज को अपने कंटेंट के कारण विवाद का सामना करना पड़ता है। कई फिल्मों पर धर्म का अपमान करने का आरोप लगाते हुए उनके बायकॉट की मांग की जा चुकी है। वहीं, कुछ बॉलीवुड मूवीज ऐसी भी हैं, जिन्हें मुस्लिम विरोधी का टैग दे दिया गया। इन फिल्मों की रिलीज पर खूब बवाल हुआ था, और मेकर्स समेत स्टारकास्ट को भी फैंस का गुस्सा झेलना पड़ा था। इस लिस्ट में कई चर्चित नाम शामिल हैं, जिन्हें जानकर आपका चौंकना तय है-



फिल्म ’72 हूरें’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। फिल्म की कहानी उन युवाओं के बारे में है, जिन्हें मरने के बाद 72 हूरों का सपना दिखाकर आतंकवादी बना दिया जाता है। इस फिल्म का जमकर विरोध हो रहा है, और इसका असर इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर भी देखने को मिल रहा है। मूवी अपनी रिलीज के छह दिन में डेढ़ करोड़ रुपये ही कमा पाई है। 


सुदीप्तो सेन की फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ को लेकर पहले दावा किया गया था कि यह केरल से 32000 लड़कियों के गायब होने और उन्हें जबरन आईएसआईएस में शामिल करने की कहानी है। इतना ही नहीं इस फिल्म में दिखाया गया कि उन्हें जबर्दस्ती धर्म परिवर्तन करने पर मजबूर किया गया था। मूवी की रिलीज से पहले ही बवाल मच गया और इसे कई राज्यों में बैन कर दिया गया। हालांकि, फिल्म ने रिलीज होने के बाद चौंकाने वाला प्रदर्शन किया। मूवी बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई।

Vetaran Actor: 70 पार इन सितारों का है बॉलीवुड इंडस्ट्री पर राज, फिल्मों में प्रेजेंस से लगा देते हैं चार चांद




[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here