Home Breaking News बीते 12 महीनों में खेसारी ने मारे इतने सिक्सर, इस फिल्म में विदेशी हीरोइन संग जमा रंग

बीते 12 महीनों में खेसारी ने मारे इतने सिक्सर, इस फिल्म में विदेशी हीरोइन संग जमा रंग

0
बीते 12 महीनों में खेसारी ने मारे इतने सिक्सर, इस फिल्म में विदेशी हीरोइन संग जमा रंग

[ad_1]


भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव की भोजपुरी फिल्म ‘संघर्ष 2’ अगले महीने 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। यह फिल्म खेसारी लाल यादव की फिल्म ‘संघर्ष’ का सीक्वल है जो साल 2018 में रिलीज हुई थी। देशभक्ति पर आधारित इस फिल्म में खेसारी लाल यादव जबरदस्त एक्शन अवतार में नजर आएंगे। इस फिल्म में खेसारी लाल यादव की बेटी कृति यादव भी एक खास किरदार में नजर आएंगी। आइए नजर डालते हैं खेसारी लाल यादव की पिछले एक साल में रिलीज हुई फिल्मों पर…



आशिकी (4 मार्च 2022 )

खेसारी लाल यादव की भोजपुरी फिल्म ‘आशिकी’ 4 मार्च 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह फिल्म छुआछूत  और अंतरजातीय विवाह जैसे सामाजिक विषय पर आधारित थी। इस फिल्म में खेसारी लाल यादव ने ब्राह्मण जाति के लड़के राजा की भूमिका निभाई थी जिसे निचली जाति की लड़की गंगा से प्यार हो जाता है। इस फिल्म में गंगा की भूमिका आम्रपाली दुबे ने निभाई थी। पराग पाटिल के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण प्रदीप शर्मा ने किया था। यह फिल्म हिट रही है। इस फिल्म की खास बात यह है कि फिल्म की कहानी खुद खेसारी लाल यादव ने लिखी थी। 

Vurshabha: अब मोहनलाल के कंधे पर संजय कपूर की बेटी की जिम्मेदारी, सलमा आगा की शहजादी पर भी रहेगी नजर


दुल्हनिया लंदन से लाएंगे (13 मई 2022 )

भोजपुरी फिल्म ‘दुल्हनिया लंदन से लाएंगे’ में खेसारी लाल यादव ने गांव के एक बेरोजगार लड़के राजा की भूमिका निभाई है जो अपने दोस्त गोवर्धन के साथ लंदन काम करने के लिए जाता है। लंदन में राजा की मुलाकात ब्रिटिश लड़की जेनिफर से होती है, जिससे वह प्यार करने के लगता है। कहानी में नया ट्विस्ट तब आता है जब राजा की भारत से भाग कर आई लड़की राधा से मुलाकात होती है जो अपनी शादी के दिन भागकर लंदन चली जाती है। इस फिल्म में खेसारी लाल यादव के अलावा मधु शर्मा और ब्रिटिश अभिनेत्री ग्रेस रोड्स की मुख्य भूमिकाएं थी। रजनीश मिश्रा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 13 मई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म औसत साबित हुई थी। 


राउडी इंस्पेक्टर (5 अगस्त 2022)

भोजपुरी फिल्म ‘राउडी इंस्पेक्टर’ एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म खेसारी लाल यादव ने इंस्पेक्टर सूरज की भूमिका निभाई थी। पत्नी और बेटी की हत्या से सूरज आहत हो जाता है और खुद को शराब के नशे में डूबा लेता है। कहानी में एक मोड़ ऐसा आता है जब सूरज शहर में हो रही सिलसिलेवार हत्याओं का पर्दाफाश करता है। इस फिल्म में खेसारी लाल यादव के साथ मेघाश्री लीड भूमिका में थी। फिल्म में साई किरण ने सीरियल किलर की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म का निर्देशन साउथ फिल्मों के निर्देशक शंकर ने किया था। यह फिल्म 5 अगस्त 2022 को मुंबई, गुजरात और 11 अगस्त को उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में खेसारी लाल यादव के एक्शन सीन को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। यह फिल्म हिट रही है।   

Ishq E Nadaan Review: तू यूं न गुजराकर तन्हा गलियों से मेरी, तेरी आजाद हंसी की आदत हो जाएगी


डोली सजा के रखना (2 सितंबर 2022)

भोजपुरी फिल्म ‘आशिकी’ के बाद खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे की रोमांटिक जोड़ी एक बार फिर ‘डोली सजा के रखना’ में नजर आई थी। यह फिल्म एक पिता और पुत्र के भावनात्मक रिश्ते पर आधरित थी। परिवार के बनने और बिगड़ते रिश्ते पर  आधरित इस फिल्म में नारी शक्ति को लेकर रिश्तो में हो बदलाव को भी दिखाया गया है। इस फिल्म को भारत और नेपाल सहित एक साथ 100 सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है जिसमें 25 मल्टीप्लेक्स थियेटर भी शामिल थे। रजनीश मिश्रा के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया और यह हिट फिल्म साबित हुई थी। 

 


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here