Home Sports यशस्वी के शतक पूरा होते ही पिता निकले कांवड़ यात्रा पर, बोले- चाहता हूं बेटा…

यशस्वी के शतक पूरा होते ही पिता निकले कांवड़ यात्रा पर, बोले- चाहता हूं बेटा…

0
यशस्वी के शतक पूरा होते ही पिता निकले कांवड़ यात्रा पर, बोले- चाहता हूं बेटा…

[ad_1]

नई दिल्ली. हर माता-पिता की ख्वाइश होती है कि बच्चे उसका नाम रोशन करें. टीम इंडिया के युवा बैटर यशस्वी जायसवाल ने वेस्टइंडीज में जाकर अपने पहले ही इंटरनेशनल मैच में शतक ठोक दिया. अब सबकी नजर इस पर है कि क्या वे अपने पहले टेस्ट में दोहरा शतक लगा पाते हैं या नहीं. अब तक कोई भारतीय बल्लेबाज ऐसा नहीं कर सका है. 21 साल के यशस्वी 143 रन बनाकर खेल रहे हैं. दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर टीम इंडिया ने पहली पारी में 2 विकेट पर 312 रन बना लिए हैं. उसे 162 रन की बड़ी बढ़त मिल चुकी है. वेस्टइंडीज की टीम पहली पारी में सिर्फ 150 रन बनाकर सिमट गई थी.

यशस्वी जायसवाल के पिता का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें वे बेटे के दोहरे शतक तक पहुंचने की इच्छा जता रहे हैं. कांवड़ यात्रा पर निकले यशस्वी के पिता ने कहा कि पूरे परिवार में खुशी है. भदोही जिला खुश है. मैं चाहता हूं कि बेटा दोहरा शतक मारे और उप्र का नाम रोशन करे. उन्होंने कहा कि मैं बाबा धाम में यही मन्नत मांगूंगा की उसका दोहरा शतक पूरा हो. उसकी मेहनत सफल हो.

संघर्ष भरी रही है कहानी
यशस्वी जायसवाल कम उम्र में मुंबई आ गए थे. उन्होंने क्रिकेट खेलने के लिए काफी संघर्ष किया. उन्हें गोल गप्पे तक बेचने पड़े. मकान से निकाले जाने के बाद उन्हें टेंट तक में रहना पड़ा था. वे दिनभर खेलते थे और रात में खुद खाना बनाकर पेट भरते थे. अंडर-19 वर्ल्ड कप में टीम को चैंपियन बनाने के बाद यशस्वी ने रणजी ट्राॅफी, दिलीप ट्रॉफी, ईरानी और आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर सभी का ध्यान खींचा. इसी कारण उन्हें टीम इंडिया में मौका मिला और उन्होंने सेलेक्टर्स के फैसले को सही साबित कर दिया.

VIDEO: यशस्वी जायसवाल शतक जड़ने के बाद हुए खफा, मैदान पर ही वेस्टइंडीज के खिलाड़ी को दे दी गाली

यशस्वी जायसवाल को वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में जगह मिली है. वे यहां भी अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे. आईपीएल 2013 की बात करें, तो उन्होंने सिर्फ 13 गेंद पर अर्धशतक ठोक दिया था. वे आईपीएल के इतिहास सबसे कम गेंद पर अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी हैं. उन्होंने शतकीय पारी भी खेली थी. कई दिग्गज उन्हें भविष्य का सुपरस्टार बता रहे हैं.

Tags: India vs west indies, Team india, Yashasvi Jaiswal

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here