Home Breaking News ‘विदेश दौरे पर दूसरी पीढ़ी के उद्यमी जाते थे, पर अब..’: डेलीगेशन में साथ ले गए PM मोदी, BoAT सीईओ ने जताई खुशी

‘विदेश दौरे पर दूसरी पीढ़ी के उद्यमी जाते थे, पर अब..’: डेलीगेशन में साथ ले गए PM मोदी, BoAT सीईओ ने जताई खुशी

0
‘विदेश दौरे पर दूसरी पीढ़ी के उद्यमी जाते थे, पर अब..’: डेलीगेशन में साथ ले गए PM मोदी, BoAT सीईओ ने जताई खुशी

[ad_1]

boat ceo aman gupta in france prime minister narendra modi in france paris bastille day parade

Aman Gupta
– फोटो : Social Media

विस्तार


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल ही में फ्रांस के दो दिवसीय दौरे पर थे। इस दौरान उनके आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल में कई बड़े उद्यमी मौजूद थे। इनमें बोट (BoAT) के सीईओ और सह-संस्थापक अमन गुप्ता को भी आमंत्रित किया गया था। अब अमन गुप्ता ने फ्रांस दौरे को लेकर अपना अनुभव साझा किया है। 

इस दौरे का विस्तृत वर्णन देते हुए अमन गुप्ता ने बताया कि उन्होंने शुक्रवार को इंडो-फ्रेंच सीईओ फोरम में मेक इन इंडिया और भारतीय स्टार्ट अप के बारे में बातचीत की। उन्होंने कहा, ‘इस दौरे पर मुझे फ्रांसीसी मंत्रियों और कॉरपोरेट्स से भी मिलने का और लूवर में एक राजकीय रात्रिभोज में शामिल होने का मौका मिला।’ 

बोट के सीईओ अमन गुप्ता ने पीएम मोदी की भी सराहना की। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी के साथ राजकीय यात्रा पर हमेशा दूसरी और तीसरी पीढ़ी के उद्यमियों को देखा जाता था, लेकिन अब उनके जैसे नए उद्यमियों को भी राजकीय यात्रा के दौरान आमंत्रित किया जा रहा है, जो कि उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। 

फ्रांस दौरे पर अपने अनुभव को साझा करते हुए अमन ने एक ट्वीट किया। उन्होंने कहा, ‘फ्रांसीसी राष्ट्रीय दिवस समारोह के मौके पर मैंने बैस्टिल डे परेड भी देखा। मोदी जी को यहां सम्मानित अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया था।’ 

उन्होंने आगे कहा, ‘जब भारतीय दल ने सारे जहां से अच्छा बजाया, तब मेरा दिल खुशी से भर आया, यह पल गौरव भरा था। हम अब एक ऐसे युग में प्रवेश कर चुके हैं, जहां भारत दुनिया के साथ मजबूती के साथ खड़ा है। आइए आने वाले दिनों में भारत को और भी मजबूत करने के लिए मिलकर काम करें।’ 

अमन गुप्ता ने अपने ट्विट को जय हिंद के साथ खत्म किया। पीएम मोदी फ्रांस की दो दिवसीय यात्रा को समाप्त कर शनिवार को यूएई के लिए रवाना हुए। 

 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here