Home Sports LSG के हेड कोच की हुई छुट्टी, 23 शतक और 3 डबल सेंचुरी जड़ने वाले दिग्गज को मिल सकती है कमान

LSG के हेड कोच की हुई छुट्टी, 23 शतक और 3 डबल सेंचुरी जड़ने वाले दिग्गज को मिल सकती है कमान

0
LSG के हेड कोच की हुई छुट्टी, 23 शतक और 3 डबल सेंचुरी जड़ने वाले दिग्गज को मिल सकती है कमान

[ad_1]

हाइलाइट्स

लखनऊ सुपरजायंट्स के हेड कोच की हुई छुट्टी
ऑस्ट्रेलियाई के दिग्गज खिलाड़ी को सौंप सकते हैं कमान

नई दिल्ली. आईपीएल 2023 में लखनऊ सुपरजायंट्स (Lucknow Supergiants) का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था. वह टॉप 4 में तो पहुंचे थे लेकिन फाइनल मुकाबले तक नहीं पहुंच सके थे. आईपीएल खत्म होने के करीब 2 महीने बाद लखनऊ सुपरजायंट्स ने एक बड़ा फैसला लिया है. दरअसल, उन्होंने कोच एंडी फ्लावर (Andy Flower) की छुट्टी कर दी है. वह 23 शतक और 3 डबल सेंचुरी जड़ने वाले दिग्गज को कमान दे सकते हैं.

लखनऊ ने अपने ट्विटर अकाउंट से एंडी की फोटो पोस्ट करते हुए लिखा,” प्यारे, एंडी आज फेयरवेल है. लेकिन यह हमेशा के लिए गुड बाय नहीं है. क्योंकि आप हमारे में से एक हैं. आपके सपोर्ट के बहुत धन्यवाद.

एंडी फ्लावर को साल 2022 में ही कोच नियुक्त किया गया था. जब टीम ने आईपीएल में पहली बार डेब्यू किया था. लखनऊ की टीम का सफर साल 2022 में तीसरे नंबर पर रहकर खत्म हुआ था. वहीं इस साल भी लखनऊ की टीम फाइनल तक नहीं पहुंच सकी. उनका सफर फिर से तीसरे नंबर पर रहकर खत्म हुआ.

‘तुम्हें खेलना नहीं आता क्या’? जब PAK गेंदबाज ने बीच मैदान में किया वीरेंद्र सहवाग को स्लेज, फिर वीरू ने..

बता दें कि ईएसपीएन की रिपोर्ट के अनुसार एंडी की जगह लखनऊ अब ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज जस्टिन लैंगर को हेड कोच की जिम्मेदारी दे सकता है. जस्टिन अपने करियर में 23 शतक और 3 दोहरे शतक जड़ चुके हैं. लैंगर ने अब तक ऑस्ट्रेलिया के लिए 105 टेस्ट और 8 वनडे मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने इन दोनों फॉर्मेट में क्रमश: 7696 और 160 रन बनाए हैं. टेस्ट में उनका उच्चतम स्कोर 250 का रहा है.

Tags: Andy Flower, Justin Langer, Lucknow Super Giants

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here