Home Breaking News SC: मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर 28 को होगी सुनवाई; सीएम शिंदे की अयोग्यता के मामले में नोटिस जारी

SC: मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर 28 को होगी सुनवाई; सीएम शिंदे की अयोग्यता के मामले में नोटिस जारी

0
SC: मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर 28 को होगी सुनवाई; सीएम शिंदे की अयोग्यता के मामले में नोटिस जारी

[ad_1]

Supreme Court hearing today in liquor policy irregularities case and other case

Supreme Court
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को शिवसेना के उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले गुट की शिंदे समेत 16 विधायकों के खिलाफ अयोग्यता याचिका को लेकर एक नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष से याचिका पर दो हफ्ते में जवाब मांगा है। वहीं, शराब नीति केस में दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर आज सुनवाई हुई। कोर्ट ने दोनों जांच एजेंसियों को 28 जुलाई तक जवाब दाखिल करने को कहा है।

अयोग्यता संबंधी याचिकाएं एक साल से लंबित 

दरअसल, उद्धव ठाकरे वाली शिवसेना के सांसद सुनील प्रभु ने एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले बागी विधायकों के खिलाफ लंबित अयोग्यता याचिकाओं पर शीघ्र निर्णय लेने के लिए महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष को निर्देश देने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। अयोग्यता संबंधी याचिकाएं एक साल से अधिक समय से लंबित हैं।

139 दिनों से जेल में बंद सिसोदिया

सुप्रीम कोर्ट में आज शराब नीति केस में जेल में बंद दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। कोर्ट ने दोनों जांच एजेंसियों को 28 जुलाई तक जवाब दाखिल करने को कहा है। मनीष ने 6 जुलाई को जमानत याचिका दायर की थी। सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस संजीव खन्ना और बेला एम त्रिवेदी की बेंच ने मनीष की जमानत अर्जी पर सुनवाई की।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here