Home Sports धवन का खेल BCCI ने किया खत्म, धोनी का चहेता बना कप्तान, पृथ्वी टीम से हुए दूर

धवन का खेल BCCI ने किया खत्म, धोनी का चहेता बना कप्तान, पृथ्वी टीम से हुए दूर

0
धवन का खेल BCCI ने किया खत्म, धोनी का चहेता बना कप्तान, पृथ्वी टीम से हुए दूर

[ad_1]

नई दिल्ली. टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ी शिखर धवन लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. ऐसे में उनके एशियन गेम्स के लिए टीम में चुने जाने की संभावना थी, क्योंकि वनडे वर्ल्ड कप को देखते हुए बड़े खिलाड़ी इसमें नहीं उतरते. बीसीसीआई ने शुक्रवार रात को गेम्स के लिए 15 सदस्यीय टीम घोषित कर दी. इसमें धवन को मौका नहीं दिया गया. वे घरेलू क्रिकेट भी नहीं खेल रहे हैं. ऐसे में उनकी वापसी टीम में मुश्किल दिख रही है. वहीं पृथ्वी शॉ भी एशियन गेम्स के लिए टीम में जगह नहीं बना सके. आईपीएल 2023 में उनका प्रदर्शन औसत ही रहा था. इस कारण वे प्लेइंग-XI तक से बाहर कर दिए गए थे. चेन्नई सुपर किंग्स से खेलने वाले ऋतुराज गायकवाड़ को एशियन गेम्स के लिए टीम की कमान मिली है.

शिखर धवन की उम्र को देखें, तो वे 37 साल के हो गए हैं. इस कारण भी उनकी वापसी अब टीम इंडिया में कठिन है. उन्होंने अंतिम इंटरनेशनल मुकाबला दिसंबर 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था. बतौर ओपनर रोहित शर्मा के साथ शुभमन गिल का प्रदर्शन अच्छा रहा है. इसके अलावा अब यशस्वी जायसवाल भी टीम में आ गए हैं. उन्होंने डेब्यू टेस्ट में शतक जड़कर अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं. धवन ने आईपीएल 2023 के बाद कोई मुकाबला नहीं खेला है. हालांकि वे टी20 लीग में खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं.

पृथ्वी का औसत 13 का रहा
23 साल के पृथ्वी शॉ ने टीम इंडिया की ओर से धमाकेदार अंदाज में डेब्यू किया था, लेकिन वे अपने इस प्रदर्शन को बरकरार नहीं रख सके. आईपीएल 2023 की बात करें, तो पृथ्वी 8 मैच में 13 की औसत से सिर्फ 106 रन ही बना सके थे. स्ट्राइक रेट 125 का रहा था. उनके ओवरऑल टी20 के स्ट्राइक रेट को देखें तो यह 150 का है. यानी वे इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन में खुलकर नहीं खेल सके.

रिंकू सिंह को पहली बार टीम इंडिया में मिली जगह, KKR ने लिखा- इंडिया का अपना बच्चा, चीन में बिखेरेंगे जलवा

एशियन गेम्स के लिए चुनी गई टीम की बात करें, तो इसमें रिंकू सिंह से लेकर प्रभसिमरन सिंह तक शामिल हैं. दोनों ही खिलाड़ियों ने आईपीएल 2023 में बल्ले से चमक बिखेरी थी. वेस्टइंडीज दौरे के लिए चुनी गई टी20 टीम को देखें, ताे उसमें से सिर्फ 6 खिलाड़ी एशियन गेम्स के लिए चुने गए हैं. यानी सेलेक्टर्स ने अधिक से अधिक युवा खिलाड़ियों को मौका दिया है.

Tags: Asian Games, Prithvi Shaw, Shikhar dhawan, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here