Home Breaking News लोकसभा चुनाव: अमित शाह से मिले ओमप्रकाश राजभर, जानिए यूपी में कौन-कौन सी सीटें लड़ना चाहती है सुभासपा

लोकसभा चुनाव: अमित शाह से मिले ओमप्रकाश राजभर, जानिए यूपी में कौन-कौन सी सीटें लड़ना चाहती है सुभासपा

0
लोकसभा चुनाव: अमित शाह से मिले ओमप्रकाश राजभर, जानिए यूपी में कौन-कौन सी सीटें लड़ना चाहती है सुभासपा

[ad_1]

omprakash rajbhar meet amit shah in delhi

ओम प्रकाश राजभर अमित शाह के साथ, फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


भाजपा के साथ गठबंधन होने की अटकलों को विराम देते हुए सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने शनिवार को दिल्ली में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की । इस मौके पर राजभर के बड़े पुत्र डॉ. अरविंद राजभर के अलावा केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान भी मौजूद रहे । करीब पौन घंटे के मुलाकात के बाद अब सुभासपा का भाजपा के साथ गठबबंधन होना पक्का माना जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि दोनों दलों के बीच गठबंधन होने की औपचारिक घोषणा एक-दो दिन में की जा सकती है ।

सूत्रों का कहना है कि राजभर ने अमित शाह के सामने लोकसभा चुनाव में कुल तीन सीटों की मांग रखी है। इनमें दो सीटें यूपी में और एक सीट बिहार में मांगी है । हालांकि बिहार में सीट देने को लेकर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है, लेकिन यूपी में दो सीट देने पर लगभग सहमति बन गई है। इनमें गाजीपुर और घोसी सीट शामिल हैं । राजभर शाह के सामने यह भी शर्त रखी है कि दोनों सीटें वह अपने सिंबल ही चुनाव लड़ेंगे। सूत्रों का तो यह भी कहना है कि राजभर ने गाजीपुर सीट से अपने छोटे पुत्र अरुण राजभर को चुनाव लड़ाने का भी प्रस्ताव भी अमित शाह को दिया है।

सूत्रों का कहना है कि राजभर ने अमित शाह के सामने यह भी शर्त रखी है कि यदि बिहार में सीट देने की स्थिति नहीं बनती है तो फिर यूपी में चंदौली या आजमगढ़ की लालगंज सीट में से कोई एक सीट सुभासपा को दिया जाए। यानि उन्होंने बिहार में सीट न मिलने की स्थिति में यूपी में कुल तीन सीटें मांगी है । हालांकि इस पर कोई अंतिम निर्णय नहीं हो पाया है। इसके अलावा राजभर ने शाह के साथ पार्टी के उन मुद्दों पर भी चर्चा की है, जिनमें सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट लागू करने, राजभर जाति को अनुसूचिचत जन जाति में शामिल करने समेत कई मुद्दे शामिल हैं। कहा जा रहा है कि राजभर के कई प्रस्तावों पर अमित शाह ने हामी भरी है। इससे राजभर संतुष्ट भी हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here