Home Breaking News Congress: पूर्वोत्तर के नेताओं संग खरगे ने बनाई आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति; मोदी सरकार पर बोला हमला

Congress: पूर्वोत्तर के नेताओं संग खरगे ने बनाई आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति; मोदी सरकार पर बोला हमला

0
Congress: पूर्वोत्तर के नेताओं संग खरगे ने बनाई आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति; मोदी सरकार पर बोला हमला

[ad_1]

Mallikarjun Kharge and KC Venugopal hold meeting with Congress leaders from North East at AICC Headquarters

मल्लिकार्जुन खरगे, नरेंद्र मोदी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अभी से अपनी तैयारियों को धार देना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने  अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी कार्यालय में पूर्वोत्तर के छह राज्यों के कांग्रेस नेताओं संग बैठक की। इसमें अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, त्रिपुरा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और सिक्किम की 11 लोकसभा सीटों को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष ने केंद्र सरकार पर पूर्वोत्तर को लेकर कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि केंद्र की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति पूर्वोत्तर राज्यों के लिए ‘एक्ट लीस्ट’ नीति बन गई है।

 मणिपुर के हालात चिंताजनक

इस बैठक में मणिपुर के हालात को लेकर मंथन किया गया। इस दौरान मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा और सिक्किम के नेताओं ने मणिपुर में ‘बिगड़ती’ स्थिति पर चिंता व्यक्त की। वहीं, बैठक के बाद  कांग्रेस महासचिव-संगठन केसी वेणुगोपाल ने मणिपुर हिंसा पर कांग्रेस का स्टैंड भी साफ किया। उन्होंने मणिपुर को लेकर पीएम की चुप्पी पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मणिपुर के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ी है। साथ ही मणिपुर के लोगों के प्रति अपने समर्थन और सहानुभूति को रेखांकित किया है। पूरी कांग्रेस पार्टी उनके साथ एकजुटता से खड़ी है। पीएम मोदी से पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि मणिपुर पर प्रधानमंत्री चुप क्यों हैं? हमें स्पष्टीकरण की आवश्यकता है!

बता दें कि मई की शुरुआत से ही मणिपुर में विशेषकर कुकी और मैतेई समुदायों के बीच हिंसक झड़पें देखी जा रही हैं। इसके बाद हाल ही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हिंसा प्रभावित राज्य मणिपुर का दौरा भी किया था 








[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here