Home Breaking News Meerut: कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन लाइन से टकराई कांवड़, चार कांवड़ियों की मौत, कई झुलसे

Meerut: कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन लाइन से टकराई कांवड़, चार कांवड़ियों की मौत, कई झुलसे

0
Meerut: कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन लाइन से टकराई कांवड़, चार कांवड़ियों की मौत, कई झुलसे

[ad_1]

Meerut: accident during Kanwar Yatra, many Kanwarias got scorched due to electrocution

kanwar yatra 2023
– फोटो : Amar Ujala

विस्तार


मेरठ के भावनपुर में शनिवार को कांवड़ यात्रा के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। यहां कांवड़ लेकर आने के दौरान कई कांवड़िया करंट की चपेट में आकर झुलस गए। हादसे में चार शिवभक्तों की मौत हो गई है। मौके पर मौजूद पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार भावनपुर थाना क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन से डाक कांवड़ टकराने से चार कांवड़ियों की मौत हो गई। कई कांवड़िये गंभीर रूप से झुलस गए। चार की मौत हुई है। मौके पर पुलिस मौजूद है। मृतकों के नाम हिमांशु, महेंद्र, प्रशांत और लखमी बताए जा रहे हैं। सभी मृतक राली चौहान केे रहने वाले हैं।

इसके अलावा कई घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। कांवड़ियों ने घटना के विरोध में जाम लगा दिया है पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं। वहीं करंट की चपेट में आकर डीजे भी जमीन पर गिर पड़ा। मौके पर भारी संख्या में लोग मौजूद हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here