Home Sports VIDEO: रोहित शर्मा ने ईशान किशन पर निकाली भड़ास, नहीं बनाने दिया बड़ा स्कोर

VIDEO: रोहित शर्मा ने ईशान किशन पर निकाली भड़ास, नहीं बनाने दिया बड़ा स्कोर

0
VIDEO: रोहित शर्मा ने ईशान किशन पर निकाली भड़ास, नहीं बनाने दिया बड़ा स्कोर

[ad_1]

नई दिल्ली. टीम इंडिया ने पहले टेस्ट में बड़े अंतर से जीत दर्ज की. टीम ने वेस्टइंडीज को डोमिनिका में खेले गए पहले टेस्ट में पारी और 141 रन से मात दी. यह मुकालबा 3 ही दिन में खत्म हो गया. मैच के तीसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी पारी में 5 विकेट पर 421 रन बनाकर घोषित कर दी. कप्तान रोहित शर्मा का फैसला चौंकाने वाला था, क्योंकि टेस्ट डेब्यू कर रहे ईशान किशन 20 गेंद पर एक रन बनाकर खेल रहे थे. कप्तान ने ईशान पर गुस्सा भी निकाला. वेस्टइंडीज ने पहली पारी में 150 रन बनाए थे. मेजबान टीम के बैटर दूसरी पारी में भी कुछ खास नहीं कर सके. टीम 130 रन पर सिमट गई. इस तरह से टीम इंडिया ने 2 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. दूसरा और अंतिम मुकाबला 20 जुलाई से पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला जाना है.

रोहित शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. इसमें दिख रहा है कि कप्तान रोहित ईशान किशन की बल्लेबाजी से खुश नजर नहीं आ रहे हैं और इसके तुरंत बाद वे पारी घोषित करने का इशारा करते हुए दिखते हैं. ईशान का यह डेब्यू टेस्ट था. ऐसे में उनसे ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की उम्मीद की जा रही थी, क्योंकि वे फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 250 रन की पारी खेल चुके हैं. उनका स्ट्राइक रेट 69 का रहा है. वो वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक तक ठोक चुके हैं.

Tags: India vs west indies, Ishan kishan, Rohit sharma, Team india



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here