[ad_1]
हाइलाइट्स
बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीम ने पहली बार वनडे में भारत को हराया
मीरपुर में खेला गया पहला वनडे भारतीय टीम 40 रन से हारी
नई दिल्ली. हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम बांग्लादेश दौरे पर गई है. टी20 सीरीज 2-1 से जीतने के बाद दोनों देशों के बीच वनडे सीरीज खेली जा रही. इसका पहला मुकाबला मीरपुर में खेला गया, जिसे बांग्लादेश ने जीत लिया. बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीम ने पहली बार वनडे में भारत को हराया है. बारिश से बाधित मैच में 154 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 35.5 ओवर में 113 रन पर ढेर हो गई और 40 रन से मैच हार गई. भारत का बांग्लादेश के खिलाफ उसके घर में ये छठा वनडे मैच था. इससे पहले, सभी 5 मैच भारत ने जीते थे.
बांग्लादेश की जीत में 18 साल की तेज गेंदबाज मारुफा अख्तर ने अहम भूमिका निभाई. मारुफा ने 7 ओवर में 29 रन देकर 4 विकेट झटके. उन्होंने प्रिया पूनिया, स्मृति मंधाना, अमनजोत कौर और स्नेह राणा का विकेट हासिल किया. ये मारुफा का चौथा वनडे मैच था. इससे पहले, खेले तीन वनडे में मारुफा एक भी विकेट नहीं ले पाईं थीं और 60 रन दिए थे लेकिन भारत के खिलाफ उन्होंने कमाल की गेंदबाजी की और एक झटके में 4 विकेट हासिल कर लिए. मारुफा ने बांग्लादेश के लिए 9 टी20 खेले हैं और इसमें कुल 9 विकेट हासिल किए हैं.
कोरोना के दौर में पिता के साथ खेती की थी
मारुफा ने भारत के खिलाफ तीन टी20 की सीरीज में भी किफायती गेंदबाजी की थी और 3 मैच में 2 विकेट लिए थे. मारुफा के लिए बांग्लादेश की क्रिकेट टीम तक पहुंचने का सफर आसान नहीं रहा. कोरोना के दौर में वो अपने किसान पिता के साथ खेली कर रही थीं और दो साल के भीतर ही बांग्लादेश की टीम में जगह बना ली और अंडर-19 वर्ल्ड कप भी खेलीं. मारुफा महिला अंडर-19 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश की तरफ से सबसे अधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज थीं. टूर्नामेंट में बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराया था और उस मुकाबले में भी मारुफा ने 29 रन देकर 2 विकेट लिए थे.
BANW vs INDW: भारतीय महिला टीम बांग्लादेश से पहली बार वनडे हारी, कप्तान-उपकप्तान दोनों फेल
मारुफा हैं हार्दिक पंड्या की बड़ी फैन
मारुफा का परिवार नहीं चाहता था वो क्रिकेट खेलें. लेकिन भाई ने हमेशा सपोर्ट किया और इसी वजह से वो क्रिकेट खेल पाईं. फिर जैसे-जैसे उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया, परिवार का भी विश्वास बढ़ता गया और इस तरह मारुफा ने बांग्लादेश टीम में जगह बनाई. मारुफा हार्दिक पंड्या की फैन हैं
.
Tags: Bangladesh, Harmanpreet kaur, Smriti mandhana, Women cricket
FIRST PUBLISHED : July 16, 2023, 17:54 IST
[ad_2]
Source link