Home Sports केएल राहुल की टीम के बाद कोहली की RCB में भी होगा बदलाव, 2 दिग्गजों की छुट्टी!

केएल राहुल की टीम के बाद कोहली की RCB में भी होगा बदलाव, 2 दिग्गजों की छुट्टी!

0
केएल राहुल की टीम के बाद कोहली की RCB में भी होगा बदलाव, 2 दिग्गजों की छुट्टी!

[ad_1]

हाइलाइट्स

आरसीबी आईपीएल 2023 में प्लेऑफ में नहीं पहुंचीं थी
आरसीबी ने कोच और टीम डायरेक्टर से किया किनारा

नई दिल्ली. विराट कोहली की आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) ने आईपीएल 2024 की अभी से तैयारी शुरू कर दी है. इसकी शुरुआत टीम के कोचिंग स्टाफ में बदलाव से होगी. आरसीबी ने टीम डायरेक्टर माइक हेसन और कोच संजय बांगर के कॉन्ट्रैक्ट को रिन्यू नहीं किया है. आरसीबी पिछले सीजन में प्लेऑफ तक भी नहीं पहुंच पाई थी. अब तक टीम ने एक बार भी आईपीएल का खिताब नहीं जीता है. फ्रेंचाइजी को अब नए कोच की तलाश है.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, आरसीबी ने माइक हेसन और संजय बांगर के साथ कॉन्ट्रैक्ट आगे नहीं बढ़ाया है. आईपीएल के कोचिंग स्टाफ के अनुबंध का नवीनीकरण सितंबर में होना है और आरसीबी ने संकेत दिया कि किसी भी फैसले पर पहुंचने से पहले उनके प्रदर्शन को गंभीरता से देखा जायेगा. यह साफ नहीं है कि आरसीबी मौजूदा गेंदबाजी कोच एडम ग्रिफिथ को हटाना चाहती है या नहीं.

हेसन और बांगर का टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली के साथ अच्छा तालमेल था. दोनों 5 साल से फ्रेंचाइजी के साथ थे. आरसीबी अब बतौर कोच ऐसे शख्स की तलाश कर रही है, जो पहले आईपीएल खिताब की तलाश कर रही टीम के लिए नए विचार ला सके. आरसीबी आईपीएल 2023 में प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई थी.

VIDEO: इंजमाम उल हक के भतीजे का कमाल, हवा में उड़कर लपका कैच, बैटर भी मुंह ताकता रह गया

BANW vs INDW: किसान की बेटी के आगे बेबस टीम इंडिया, 3 मैच में थी झोली खाली, भारत के खिलाफ लगाया ‘चौका

यह साफ नहीं है कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर हेड कोच के रूप में किसी विदेशी को चुनेगी या किसी भारतीय पर दांव खेलेगी. अन्य टीमों ने पहले ही अपने कोचिंग सेट-अप में बदलाव करना शुरू कर दिया है. हाल ही में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने एंडी फ्लावर को हेड कोच के पद से हटाया था. उनकी जगह ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर जस्टिन लैंगर को नियुक्त किया है. लैंगर ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीम के भी कोच रह चुके हैं.

Tags: IPL 2023, Rcb, Sanjay bangar, Virat Kohli

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here