[ad_1]
02

यशस्वी जायसवाल डेब्यू टेस्ट मैच में शतक जड़ने वाले भारत के 17वें बैटर हैं. ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ से बातचीत में जायसवाल के पिता भूपेंद्र ने खुलासा किया कि भारतीय ओपनर ने डोमिनिका टेस्ट के बाद सुबह 4:30 वीडियो कॉल किया था. उत्तरप्रदेश के भदोही में एक छोटे से पेंट की दुकान चलाने वाले भूपेंद्र ने बताया, ‘ उसने डोमिनिका टेस्ट के दूसरे दिन शतक जड़ने के बाद सुबह मुझे लगभग 4:30 बजे फोन किया. वह अपनी आंसूओं पर काबू नहीं रख पाया. मैं भी खूब रोया. यह बेहद भावुक क्षण था. वह मुझसे ज्यादा देर तक बात नहीं कर सका क्योंकि वह बहुत थका हुआ था. उसने मुझसे सिर्फ इतना पूछा की आप खुश हैं ना पापा?’ (AP)
[ad_2]
Source link