Home Breaking News ‘यूक्रेन युद्ध रोकना जरूरी, वर्ना..’: रूस के पूर्व अफसर को पुतिन पर खतरे का अंदेशा, वैगनर चीफ को लेकर जताया डर

‘यूक्रेन युद्ध रोकना जरूरी, वर्ना..’: रूस के पूर्व अफसर को पुतिन पर खतरे का अंदेशा, वैगनर चीफ को लेकर जताया डर

0
‘यूक्रेन युद्ध रोकना जरूरी, वर्ना..’: रूस के पूर्व अफसर को पुतिन पर खतरे का अंदेशा, वैगनर चीफ को लेकर जताया डर

[ad_1]

Russia's elite want Vladimir Putin to be gone: ‘Wagner chief succeeded as…’

रूस के पूर्व अफसर को पुतिन पर खतरे का अंदेशा
– फोटो : social media

विस्तार


रूसी राष्ट्रवादी ब्लॉगर और पूर्व एफएसबी अधिकारी इगोर गिरकिन ने कहा कि देश के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को यूक्रेन पर आक्रमण करना भारी पड़ सकता है। अगर युद्ध नहीं रोका गया तो उन्हें अपने ही लोगों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है, जिसके कारण उन्हें राष्ट्रपति पद से भी हटाया जा सकता है।

कौन हैं गिरकिन

बता दें, गिरकिन को स्ट्रेलकोव के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने साल 2014 में यूक्रेन के स्लोवियांस्क और डोनेट्स्क भारी तबाही मचाई थी। वहीं, अब रूसी ब्लॉगर इगोर यूक्रेन में युद्ध करने के तरीके के लिए रूस की सेना और पुतिन की निंदा कर रहे हैं। हालांकि, वह इस युद्ध का समर्थन करते हैं।  

विद्रोह के पीछे कौन

उन्होंने कहा कि हाल ही में पुतिन को खुद की निजी सेना का विद्रोह झेलना पड़ा था। इसके पीछे रूस का अमीर वर्ग है। गिरकिन ने कहा कि हाल ही में वैगनर ग्रुप के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन द्वारा विद्रोह कर रोस्तोव-ऑन-डॉन में सैन्य सुविधाओं को जब्त करना और मॉस्को में मार्च करना यह सब रूस के अमीर वर्ग (Russian elite) के बीच शक्ति का पुनर्वितरण करके सफल हुआ था। गिरकिन ने कहा कि प्रिगोझिन द्वारा किए विद्रोह ने रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु, मॉस्को के गवर्नर आंद्रेई वोरोब्योव और मॉस्को शहर के मेयर सर्गेई सोबयानिन की स्थिति को कमजोर कर दिया है।

पुतिन का है एक आंतरिक समूह

पूर्व रूसी अधिकारी ने कहा कि पुतिन के खुद के लोगों का एक समूह है, जिसे ओजेरो (लेक) कोऑपरेटिव के रूप जाना जाता है। यह लेनिनग्राद ओब्लास्ट में स्थित है। उन्होंने दावा किया कि पुतिन का यह समूह प्रिगोझिन या पुतिन के पहले डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ सेर्गेई किरियेंको के पक्ष में राष्ट्रपति को हटाना चाहता है।

युद्ध में स्वीकार करें हार

गिरकिन ने कहा कि उनका ही आंतरिक समूह युद्ध में रूस के सैन्य अभियानों और उसके रक्षा औद्योगिक आधार के साथ-साथ पीछे के क्षेत्रों पर नियंत्रण को नष्ट करना चाहता है ताकि पुतिन को एहसास हो कि उन्हें यूक्रेन में युद्ध में हार स्वीकार करनी होगी। उन्होंने कहा कि समूह रक्षा मंत्रालय, सुरक्षा परिषद सचिव निकोलाई पेत्रुशेव, एफएसबी और अन्य सरकारी संरचनाओं को भी निशाना बनाएगा।

आईएसडब्ल्यू का यह कहना

इंस्टीट्यूट फॉर द स्टडी ऑफ वॉर (आईएसडब्ल्यू) ने कहा कि गिरकिन चाहते हैं कि यूक्रेन में लगातार युद्ध जारी रहे। थिंक टैंक ने कहा कि इगोर गिरकिन के दावे वैगनर के संस्थापक को पुतिन के शासन के लिए एक खतरे के रूप में दिखाना चाहता है, जिससे क्रेमलिन प्रिगोझिन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर सके। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here