[ad_1]

टमाटर के दाम गिरे।
– फोटो : संवाद
विस्तार
आमतौर पर किसानी करना घाटे का सौदा समझा जाता है। कई बार फसल अच्छी होने पर भी कम दाम के चलते उसे रास्ते पर फेंकने तक की नौबत आ जाती है। लेकिन, पुणे जिले के पाचघर गांव के किसान तुकाराम गायकर की इस बार लॉटरी लग गई है। टमाटर की ऊंची कीमतों ने उसे मालामाल कर दिया है। एक ही महीने में वह करोड़पति किसान बन गया है।
पाचघर महाराष्ट्र के पुणे जिले की जुन्नर तहसील का एक छोटा सा गांव है। जुन्नर को ग्रीन बेल्ट के रूप में जाना जाता है। राज्य में सबसे अधिक बांध इसी तहसील में हैं। जुन्नर में काली मिट्टी वाली जमीन है और पानी की भरपूर उपलब्धता से प्याज और टमाटर की अच्छी खेती होती है। तुकाराम भागोजी गायकर के पास 18 एकड़ जमीन है।
इसमें से इस बार उसने 12 एकड़ में टमाटर की खेती की। गायकर के टमाटरों ने इलाके की 100 से अधिक महिलाओं को रोजगार दिया है। उसकी बहू सोनाली टमाटर के बगीचे की जुताई, कटाई, टोकरा भरना, छिड़काव आदि का प्रबंधन करती हैं, जबकि बेटा ईश्वर बिक्री प्रबंधन का काम देखता है। गायकर परिवार ने पिछले महीने से अब तक 13 हजार कैरेट टमाटर की बिक्री से सवा करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है।
[ad_2]
Source link